ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news auto overturns to save speeding truck 3 injured including woman referred

Sonbhadra News: तेज रफ्तार ट्रक को बचाने में पलटा ऑटो, महिला समेत 3 घायल रेफर.

सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत अगोरीखास गांव के पास रविवार को एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ऑटो जुगैल से चोपन की ओर सवारियां लेकर जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार ट्रक आने पर चालक ने वाहन को मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सड़क पर फैली बालू के कारण ऑटो फिसलकर पलट गया। हादसे में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए।

sonbhadra

5:04 PM, Jun 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: तेज रफ्तार ट्रक को बचाने में पलटा ऑटो, महिला समेत 3 घायल रेफर.
logo

हादसे में पलटी ऑटो को सीधा करते लोग।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अगोरीखास के पास रविवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो जुगैल से चोपन की ओर सवारियां लेकर जा रहा था।

Img

अगोरीखास गांव के समीप पहुंचते ही सामने से एक तेज रफ्तार ट्रक आ गया। ट्रक को बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने वाहन को सड़क किनारे मोड़ दिया। इसी दौरान सड़क पर फैली बालू के कारण ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसे के समय ऑटो में दर्जनों लोग सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में एक महिला समेत दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि बड़ा हादसा टल गया और कई यात्री बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन

Img

घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल डायल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जाया गया।अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. नवनीत श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर करीब 1:05 बजे एंबुलेंस के माध्यम से पांच घायलों को अस्पताल लाया गया था। सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में भगवान दास पुत्र राम बहाल निवासी चौरा चोपन सोनभद्र, रामाश्रे पुत्र विरेजन, निवासी देवखर चोपन सोनभद्र व तेतरी उर्फ सुमिता पति भगवान दास की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।

Img

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो पलटने के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को नहीं दी गई थी। हालांकि हादसे की जानकारी मिलने के बाद मामले की चर्चा पूरे क्षेत्र में होती रही। स्थानीय लोगों ने सड़क पर फैली बालू और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.