Sonbhadra News: ट्रक से बचने के दौरान ऑटो पलटी, चालक की मौत, हादसे में आधा दर्जन लोग घायल.
कोन थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम अनियंत्रित ऑटो पलटने से चालक की मौत हो गई, जबकि हादसे में आधा दर्जन सवारी घायल हो गए। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रामनिहोर चेरो, पुत्र स्व. रातुल, निवासी चाची खुर्द, थाना कोन के रूप में हुई है। घटना कोन तेलगुडवा मार्ग पर बालू साइड रोगही के पास हुई।
sonbhadra
10:51 PM, Jan 20, 2026
Share:


मौत की ख़बर से परिजनों में कोहराम मच गया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
कोन थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम उस समय बड़ा हादसा हो गया जब एक सड़क हादसे में ऑटो पलटने से चालक की मौत हो गई, मौत की ख़बर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे में आधा दर्जन सवारियों की घायल होने की सूचना है। घटना कोन तेलगुडवा मार्ग पर बालू साइड रोगही के पास हुई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रामनिहोर चेरो, पुत्र स्व. रातुल, निवासी चाची खुर्द, थाना कोन के रूप में हुई है। घायलों में रामनिहोर की भांजी अनिता (25 वर्ष), बहन लीलावती (48 वर्ष) और मां गुलजरिया (75 वर्ष) शामिल हैं। ऑटो में कुल सात लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार, रामनिहोर अपनी मां गुलजरिया को बहन के घर मदरिया पडरक्ष से वापस चांची खुर्द ला रहा था। गुलजरिया पिछले 15 दिनों से अपनी बेटी के यहां थीं और उन्हें पैरालिसिस हो गया था। रामनिहोर अपने चेहरे भाई ललित मोहन सहित परिवार के सदस्यों के साथ मां को लेने गया था। शाम करीब 4:30 बजे घर लौटते समय रोगही में सामने से आ रहे एक ट्रक से बचने के लिए चालक ने अचानक ऑटो मोड़ा। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत कोन के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने रामनिहोर को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है, जिनमें भांजी अनिता और मां गुलजरिया को गंभीर चोटें आई हैं। शेष घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है। मृतक रामनिहोर अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह ड्राइविंग का काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके छह बेटियां और एक मासूम बेटा है।



