ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/sonbhadra news awadhesh jaiswal the president of the kotdar union in the cone block was unanimously selected 04082025 zm_MOr

Sonbhadra News: कोन ब्लॉक में कोटेदार संघ के अध्यक्ष बने अवधेश जायसवाल, सर्वसम्मति से हुआ चयन.

Sonbhadra News: कोन ब्लॉक में कोटेदार संघ के अध्यक्ष बने अवधेश जायसवाल, सर्वसम्मति से हुआ चयन.

12:00 AM, Jul 26, 2025

Share:

Sonbhadra News: कोन ब्लॉक में कोटेदार संघ के अध्यक्ष बने अवधेश जायसवाल, सर्वसम्मति से हुआ चयन.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: राजन जायसवाल, कोन।

कोन ब्लॉक में कोटेदार संघ की नई कार्यकारिणी समिति का गठन शनिवार को संपन्न हुआ। आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में दर्जनों कोटेदार उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से अवधेश जायसवाल को ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इसके साथ ही अलख नारायण शुक्ला और बसंत लाल को संरक्षक, शशिशेखर त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, त्रिलोकी नाथ को कोषाध्यक्ष, हेमंत कुमार को महामंत्री और पुरन चंद को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश जायसवाल ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वो पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने सभी कोटेदारों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया। अवधेश जायसवाल ने यह भी कहा कि वे पूरा प्रयास करेंगे कि क्षेत्रीय उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की शिकायत न हो और सरकार की सभी सुविधाएं लोगों को समय पर मिल सकें।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.