Sonbhadra News: विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को बताए बचाव के उपाय.
विश्व रेबीज दिवस पर राबर्ट्सगंज के कृति नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। एसीएमओ डॉ. प्रेमनाथ ने रेबीज से बचाव और पशु के काटने पर तत्काल उपचार की जानकारी दी। छात्रों को घाव 15 मिनट तक साबुन-पानी से धोने और समय पर रेबीज रोधी टीका लगवाने की सलाह दी गई।
sonbhadra
7:54 PM, Sep 28, 2026
Share:


विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम में रेबीज से बचाव की जानकारी देते स्वास्थ्य अधिकारी, मौजूद नर्सिंग छात्र-छात्राएं।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अनुज जायसवाल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
विश्व रेबीज दिवस पर सोमवार को राबर्ट्सगंज के कृति नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम 'साथ मिलकर मजबूत बनें' थीम पर आयोजित किया गया। इसमें नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने हिस्सा लिया। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेमनाथ ने रेबीज रोग, इसके फैलने के कारण और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुत्ते या किसी संक्रमित पशु के काटने पर घाव को तुरंत 15 मिनट तक साबुन और बहते पानी से धोना चाहिए। घाव पर मिट्टी, मिर्च या तेल जैसे घरेलू उपाय न लगाएं। बिना देर किए पास के अस्पताल जाकर डॉक्टर की सलाह पर रेबीज रोधी टीके की डोज जरूर लगवाएं। पालतू कुत्तों और बिल्लियों को भी समय-समय पर रेबीज का टीका लगवाना चाहिए। डॉ. प्रेमनाथ ने कहा कि रेबीज एक गंभीर बीमारी है। इसके लक्षण दिखने के बाद स्थिति बहुत खराब हो सकती है। इसलिए पशु के काटने या खरोंच लगने को अनदेखा न करें और समय पर इलाज कराएं। इस मौके पर कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रो. जया वर्मा और अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।



