ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news awareness program organized under mission shakti 6 0 message to girl students to be aware of their rights

Sonbhadra News: मिशन शक्ति 6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश.

बभनी पुलिस ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति 6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस ने ओटीपी, पासवर्ड और बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करने तथा समस्या होने पर पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

sonbhadra

2:20 PM, Oct 22, 2026

Share:

Sonbhadra News: मिशन शक्ति 6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश.
logo

बभनी में मिशन शक्ति 6.0 के तहत पुलिस ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों और साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूक किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी थाना पुलिस ने गुरुवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बभनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को मिशन शक्ति 6.0, महिला सुरक्षा और साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस से सहायता लेने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों को गंभीरता से लें और किसी भी तरह की समस्या होने पर बिना झिझक पुलिस को सूचित करें। साइबर अपराधों से बचाव के लिए विद्यार्थियों को अनजान फोन कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी संदेश और ऑनलाइन ठगी के तरीकों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई।पुलिसकर्मियों ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड और निजी विवरण साझा न करें। सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी से करें तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल अपने अभिभावकों या पुलिस को दें।पुलिस ने विद्यार्थियों से जागरूक रहने और दूसरों को भी महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की अपील की। इस मौके पर उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह, राम आशीष यादव तथा महिला आरक्षी एहसास यादव मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित रहने, अपने अधिकारों के प्रति सजग बनने और साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक करना रहा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.