Sonbhadra News: साइबर ठगों के जाल से बचाएगी जागरूकता, डीएवी स्कूल में बीजपुर पुलिस ने बच्चों को सिखाये सुरक्षा के गुण.
बीजपुर पुलिस ने एनटीपीसी रिहंद नगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में साइबर जागरूकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों और शिक्षकों को ऑनलाइन सुरक्षा की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने साइबर ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड, क्रिप्टोकरेंसी घोटाले और फिशिंग लिंक से बचने के तरीके बताए। साइबर ठगी का शिकार होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 और वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।
sonbhadra
6:17 PM, Oct 14, 2026
Share:


डीएवी पब्लिक स्कूल में पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव और ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से विद्यार्थियों को बचाने के लिए बीजपुर पुलिस ने बुधवार को एनटीपीसी रिहंद नगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में साइबर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड, साइबर ग्रूमिंग, फेसबुक फ्रॉड, क्रिप्टोकरेंसी घोटाले और फिशिंग लिंक के जरिए होने वाली धोखाधड़ी के बारे में बताया गया।पुलिसकर्मियों ने कहा कि साइबर ठग अधिक मुनाफे का लालच देकर या फर्जी संदेश और लिंक भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। ऐसे में अनजान लिंक पर क्लिक करने, बिना जांच के ऑनलाइन निवेश करने तथा ओटीपी, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने से बचना चाहिए। पुलिस टीम ने साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने और आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज कराने की जानकारी दी। बताया गया कि समय रहते शिकायत करने से वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में कार्रवाई की संभावना बढ़ जाती है। इस दौरान कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुप्ता, महिला कांस्टेबल सुनैना तथा कांस्टेबल सरोज अमितकुमार श्रीकृष्ण मौजूद रहे।


