Sonbhadra News: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आजाद समाज पार्टी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- सिर्फ इस्तीफा से नहीं चलेगा काम.
आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छात्र हितों के मुद्दे पर सरकार को झुकना पड़ा है। पार्टी ने इसे युवाओं के संघर्ष की जीत बताया। नेताओं ने मांग की कि पेपर लीक मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो और दोषियों को कड़ी सजा मिले। साथ ही परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की भी मांग की गई।
sonbhadra
4:22 PM, Jul 25, 2026
Share:


धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पेपर लीक पर सख्त कानून बनाने की उठाई मांग।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने इसे छात्रों के आंदोलन की जीत बताते हुए कहा कि केवल मंत्री का इस्तीफा पर्याप्त नहीं है, बल्कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक पर स्थायी रोक लगाने के लिए कठोर कानून बनाए जाने चाहिए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि उन्होंने अपनी किसी भी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा। उन्होंने कहा कि वह युवाओं की आकांक्षाओं का सम्मान करते हैं और पिछले 10 दिनों की घटनाओं से दुखी थे। उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतें इस मुद्दे का फायदा न उठा सकें, इसलिए उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया। इधर, सुबह 11 बजे से भीम आर्मी प्रमुख एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किए गए। पार्टी जिलाधिकारी रविकांत ने कहा कि छात्र हितों के मुद्दे पर सरकार को झुकना पड़ा है। उनका कहना था कि इससे पहले किसान आंदोलन में सरकार को अपना फैसला बदलना पड़ा था और अब छात्रों के आंदोलन के दबाव में शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा है। पार्टी नेताओं ने कहा कि केवल इस्तीफा देने से समस्या का समाधान नहीं होगा। सरकार को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए जिससे भविष्य में किसी भी भर्ती या प्रतियोगी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक न हो। यदि किसी मामले में पेपर लीक होता है तो उसकी सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर दोषियों को तत्काल और कठोर सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण जानकारियां और परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएं सामने आई हैं। पार्टी ने मांग की कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके और भर्ती परीक्षाओं पर उनका विश्वास कायम रहे।
