Sonbhadra News: पारिवारिक कलह से अजीज आकर महिला ने लगाई फांसी, मचा कोहराम.
पारिवारिक कल्ह से अजीज आकर महिला ने खुदखुशी कर ली। घर में लगे लोहे की पाइप से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान 48 वर्षीय रंजू पांडेय पत्नी संजय पांडेय के रूप में हुई है।
sonbhadra
8:54 AM, Aug 19, 2025
Share:


घटना की सूचना पर मौके पर मौजूद पुलिस।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
पिपरी नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार की शाम एक महिला ने पारिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान 48 वर्षीय रंजू पांडेय पत्नी संजय पांडेय के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ संतोषी माता मंदिर के समीप रहती थीं। बताया जा रहा है कि रंजू पांडेय ने सोमवार शाम घर में लगे लोहे की पाइप से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। शाम करीब 6 बजे जब उनका पुत्र कमरे में पहुंचा तो खिड़की से झांकने पर उसने मां को फंदे से लटका देखा। इसके बाद उसने तुरंत घर के अन्य लोगों को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पिपरी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



