ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news aziz kishori committed suicide due to repeated harassment by a young man father s charge was raped by daughter

Sonbhadra News: युवक द्वारा बार-बार प्रताड़ित करने से अजीज किशोरी ने की आत्महत्या, पिता का आरोप बेटी के साथ हुआ था दुष्कर्म.

एक युवक के बार-बार प्रताड़ना से अजीज आकर एक किशोरी ने आत्महत्या का खौफनाक कदम उठा डाला। जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। किशोरी का आरोपी द्वारा अपहरण भी किया गया था। पिता का आरोप है की बेटी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

sonbhadra

5:51 PM, Aug 16, 2025

Share:

Sonbhadra News: युवक द्वारा बार-बार प्रताड़ित करने से अजीज किशोरी ने की आत्महत्या, पिता का आरोप बेटी के साथ हुआ था दुष्कर्म.
logo

थाना क्षेत्र बभनी का मामला।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

बभनी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल किशोरी सोमवार रात 11 बजे पानी लेने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह गायब हो गई। परिजनों ने पुलिस को अपहरण की सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार रात 2:30 बजे किशोरी खुद घर लौट आई। शुरुआत में वह कुछ नहीं बोली। बाद में उसने बताया कि चार लड़कों और एक महिला ने उसे जबरन एक कमरे में बंद कर रखा था। गुरुवार सुबह मामला पुलिस तक पहुंचा। परिजनों ने कार्रवाई नहीं चाही। किशोरी की तबीयत खराब होने पर उसका इलाज भी कराया गया था।

डरी सहमी किशोरी ने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। अपनी एक एकलौती बेटी के खोने से पिता का बुरा हाल है। उन्होंने रोते हुए पुरी घटना का जिक्र किया और बताया कि रात में किशोरी ने अपनी मां को बताया था कि एक किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद पिता ने बेटी को आस्वस्त करते हुए कहा की हमलोग सब संभाल लेंगे। इस दौरान चार दिन से भूखी किशोरी को खाना बनाने के लिए कहा गया। माता-पिता एक आवास पर रुके, जबकि वह दूसरे घर पर खाना बनाने गई। इसी दौरान उसने फांसी लगा ली। पिता की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पिता द्वारा लगाए गए आरोपों का खुलासा हो पाएगा। वही पिता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है और विवेचनात्मक जांच जारी है।

Img

घटना की बाबत एडिशनल एसपी ऑपरेशन ने बताया कि 15 अगस्त को थाना बभनी पर आवेदक ने लिखित तहरीर दी कि उसने अपने पुत्री की शादी तय कर रखी थी। लेकिन गांव का ही एक युवक बार-बार बातचीत करने और शादी करने का दवा बन रहा था। आवेदक और उसकी पत्नी ने बार-बार उसको मना किया लेकिन वह माना नहीं। उसकी इस प्रताड़ना से तंग आकर के आवेदक की पुत्री ने सुबह 8 बजे के आसपास दुपट्टे से फांसी लगाकर के आत्महत्या कर ली। पंचायतनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, आगे विवेचनात्मक करवाई जा रही है। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.