ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news baba surprised on govardhan puja bathed with boiling milk ritual performed in the presence of yadav community

Sonbhadra News: गोवर्धन पूजा पर बाबा ने किया हैरान, खौलते दुग्ध से किया स्नान, यादव समाज की मौजूदगी में संपन्न हुआ अनुष्ठान.

सोनभद्र में गोवर्धन पूजा पर एक अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के मारकुंडी घाटी स्थित वीर लोरिक पत्थर स्थल पर हुए पूजा के दौरान बाबा खौलते हुए दुग्ध से हज़ारो की संख्या में मौजूद लोगों के सामने नहाये। वही लोगों ने कहा कि यह भक्ति की शक्ति है, जिससे खोलता हुआ दुग्ध भी शरीर पर ठंडा महसूस होता है। बाबा राजेंद्र भविष्यवाणी के लिए भी जाने जाते है।

sonbhadra

6:15 PM, Oct 22, 2025

Share:

Sonbhadra News: गोवर्धन पूजा पर बाबा ने किया हैरान, खौलते दुग्ध से किया स्नान, यादव समाज की मौजूदगी में संपन्न हुआ अनुष्ठान.
logo

खौलते दुग्ध से नहाते बाबा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

जनपद में गोवर्धन पूजा के अवसर पर यादव समाज द्वारा एक अनोखा अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस दौरान एक पुजारी ने खौलते दुग्ध से स्नान किया, जिसमें उन्होंने अपना सिर भी दुग्ध के मटके में डाल दिया। इस हैरतअंगेज दृश्य को देखने के लिए हजारों की संख्या में यादव समाज के लोग मौजूद रहे।

Img

यह आयोजन राबर्ट्सगंज ब्लॉक के मारकुंडी घाटी स्थित वीर लोरिक पत्थर स्थल पर हुआ। परंपरा के अनुसार, पुजारी खौलते दुग्ध से स्नान कर भगवान को प्रसन्न करते हैं। दावा किया जाता है कि पुजारी के अलावा कोई और उस खौलते दुग्ध में हाथ तक नहीं डाल सकता।

विज्ञापन

Img

पुजारी राजेंद्र यादव ने बताया कि यह गोवर्धन पूजा के रूप में भगवान श्रीकृष्ण की आराधना है। दुग्ध से स्नान करने की यह परंपरा इसी पूजा से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि भगवान में आस्था होने के कारण उन्हें ऐसी शक्ति प्राप्त होती है, जिससे खौलते दुग्ध की गर्माहट उन पर असर नहीं करती। यह पूजा हर वर्ष दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा के मौके पर संपन्न होती है। आमतौर पर पुजारी आगामी वर्ष के लिए कुछ भविष्यवाणियां भी करते हैं, लेकिन इस बार राजेंद्र यादव ने भविष्यवाणी करने से इनकार कर दिया।

Img

उन्होंने कहा कि सही समय आने पर वह भविष्यवाणी करेंगे। बता दे की पूजा के दौरान हजारों लोगों की भीड़ एकत्रित थी। जिसमें यादव समाज के प्रमुख लोग उपस्थित थे जिसमें सपा के जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव समेत तमाम लोग मौजूद थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.