Sonbhadra News: बभनी-घघरी जंगल मार्ग बदहाल, कीचड़ और गड्ढों से ग्रामीण परेशान.
बभनी-घघरी जंगल मार्ग बारिश में कीचड़ और गड्ढों से बदहाल हो गया है। सड़क पर घुटनों तक पानी और दलदल होने से ग्रामीणों व स्कूली बच्चों का आवागमन मुश्किल हो गया है। कई शिकायतों के बावजूद सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों में नाराजगी है, जल्द निर्माण की मांग उठाई गई है।
sonbhadra
6:51 PM, Sep 2, 2026
Share:


बभनी-घघरी जंगल मार्ग पर कीचड़ और पानी के बीच जोखिम भरा सफर करते बाइक सवार।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी विकास खंड से घघरी जाने वाले जंगल मार्ग की हालत बहुत खराब हो गई है। यह सड़क पूरी तरह कीचड़ और गड्डों से भर गई है। ग्रामीणों की कई बार शिकायत के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। सड़क पर घुटनों तक पानी और दलदल जमा है। इससे रोज हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क उनके गांव की जीवन रेखा है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे उमंग गुप्ता ने बताया कि उन्होंने शासन-प्रशासन को कई बार आवेदन दिए हैं। इसके साथ ही धरना-प्रदर्शन और श्रमदान के जरिए भी इस समस्या से अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि समाचार पत्रों और दूसरे माध्यमों से भी जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान कई बार खींचा गया है। लेकिन, लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण सड़क का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि समाचार पत्रों और दूसरे माध्यमों से भी जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान कई बार खींचा गया है। लेकिन, लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण सड़क का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। इसी सड़क से बच्चे रोज स्कूल जाते हैं। बरसात के दिनों में सड़क पर फिसलन इतनी ज्यादा हो गई है कि मोटरसाइकिल सवार रोज फिसलकर गिर जाते हैं। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों को कीचड़ से होकर निकलना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने जिला प्रशासन से कई बार शिकायत की है, लेकिन अभी तक सड़क नहीं बनी है। ग्रामीण रमाशंकर तिवारी, अशोक सिंह मेघनाथ, रामभजन, अनंतराम, हंसराज, उमा प्रसाद, गणेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, तुलसी गुप्ता, सिंहलाल गुप्ता, आनंद पटेल, बबलू पटेल, परवीन गुप्ता, उमेश गुप्ता, सुनील गुप्ता और प्रेमसागर गुप्ता ने जिला प्रशासन से मांग की है कि घघरी गांव से बभनी जाने वाले जंगल मार्ग को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके।



