Sonbhadra News: बभनी पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार.
बभनी पुलिस ने चोरी की टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी राजपाल सिंह खरवार के कब्जे से करीब 80 हजार रुपये कीमत की बाइक बरामद हुई। कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर बड़होर बिजली पावर हाउस के पास की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
sonbhadra
5:55 PM, Jul 28, 2026
Share:


बभनी पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार आरोपी को बरामद वाहन सहित मीडिया के सामने प्रस्तुत किया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 80 हजार रुपये कीमत की टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में बभनी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार सुबह करीब 9:10 बजे ग्राम बड़होर स्थित बिजली पावर हाउस के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजपाल सिंह खरवार (25) पुत्र हीरा सिंह खरवार, निवासी ग्राम सेमरिया, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या UP64BD6098) बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई गई है। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव, हेड कांस्टेबल राम आशीष यादव तथा हेड कांस्टेबल मनोज कुमार गौतम शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। चोरी के मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
