ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news babhni s shiv temple lit up with 501 lamps rangoli and cultural presentations enthralled the mind

Sonbhadra News: 501 दीपों से जगमगाया बभनी का शिव मंदिर, रंगोली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन.

बभनी बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में युवा शक्ति बभनी की ओर से देव दीपावली पर 501 दीप जलाकर भव्य दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में होली लाइट व आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

sonbhadra

12:35 PM, Nov 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: 501 दीपों से जगमगाया बभनी का शिव मंदिर, रंगोली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन.
logo

बभनी में युवा शक्ति के दीपोत्सव में 501 दीप, रंगोलियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बनीं आकर्षण का केंद्र।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय ल, बभनी।

विकास खंड बभनी के बभनी बाजार स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार की रात देव दीपावली के शुभ अवसर पर युवा शक्ति बभनी की ओर से भव्य दीपोत्सव, रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 501 दीप प्रज्ज्वलित कर देव दीपावली मनाई गई। दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा। कार्यक्रम की थीम 'दीपों की रोशनी से जगमगाए हर आंगन, देव दीपावली का पावन पर्व लाए खुशियों का सावन' रखी गई थी। समारोह में अतिथि के रूप में कन्हैया लाल गुप्ता, बाबूराम गुप्ता, संजय जायसवाल, मिथिलेश चंद्र गुप्ता एवं जय प्रकाश जायसवाल मौजूद रहे। इस अवसर पर होली लाइट पब्लिक स्कूल और आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी रंगोलियों और दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर का नजारा आकर्षक हो गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। देव दीपावली के अवसर पर पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान श्याम नारायण पांडेय, उत्तम गुप्ता, वरुण कुमार, आशीष जायसवाल, प्रियांशु शर्मा सहित युवा शक्ति समिति के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और स्थानीय लोग शामिल हुए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.