ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news on the eve of constitution day district bar association remembered the values of the constitution

Sonbhadra News: संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने किया संविधान के मूल्यों का स्मरण.

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से 25 नवंबर को संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार राम प्रसाद यादव को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और कानून के शासन की रक्षा का संकल्प लेने पर जोर दिया।

sonbhadra

7:09 PM, Nov 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने किया संविधान के मूल्यों का स्मरण.
logo

सोनभद्र में संविधान दिवस समारोह के दौरान राम प्रसाद यादव को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते अधिवक्ता।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के तत्वावधान में 25 नवंबर 2026 को संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जगजीवन सिंह एडवोकेट ने की, जबकि संचालन महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार राम प्रसाद यादव को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार प्रदान किया है। संविधान के प्रति सम्मान और उसके आदर्शों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज संविधान और कानून के शासन की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान केवल शासन चलाने का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत आधार है। संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संविधान ने समाज के वंचित, शोषित, गरीब एवं कमजोर वर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने और अपने अधिकारों की रक्षा करने का संवैधानिक आधार प्रदान किया है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को संविधान के मूल्यों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव एडवोकेट ने संचालन किया। इस अवसर पर चौधरी यशवंत सिंह, राजेश कुमार यादव, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, शाहनवाज आलम खान, कामता प्रसाद, रामगुल्ली, चतुर्भुज शर्मा, दशरथ यादव, उपेंद्रनाथ, टीटू प्रसाद गुप्ता, रोहित यादव, लाल बहादुर पाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.