Sonbhadra News: ज्वेलरी व्यवसायी से लाखों रुपये से भरा आभूषणों का बैग झपट्टा मार बदमाश हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस.
शक्तिनगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक ज्वेलरी व्यवसायी से लाखों रुपये के आभूषणों से भरा बैग छीन लिया गया। यह घटना काली मंदिर बस स्टैंड के पास हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
sonbhadra
8:18 PM, Nov 16, 2025
Share:


आभूषण दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौटने के दौरान व्यवसाई के साथ घटित हुई घटना।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
शक्तिनगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक ज्वेलरी व्यवसायी से लाखों रुपये के आभूषणों से भरा बैग छीन लिया गया। यह घटना काली मंदिर बस स्टैंड के पास हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड काली मंदिर निवासी संजय सोनी रात करीब 9:30 बजे अपनी आभूषण दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। काली मंदिर के पास पहुंचते ही दो-तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी बाइक की टंकी पर रखे बैग को झपट्टा मारकर छीन लिया और फरार हो गए। छीने गए बैग में सोने-चांदी के लाखों रुपये के आभूषण बताए जा रहे हैं।
पीड़ित व्यापारी संजय सोनी ने कहा लगभग 20 से 25 लाख के आभूषण थे, लेकिन इसका सटीक विवरण भाई के पास है। पुलिस रविवार सुबह से ही व्यापारी से पूछताछ कर रही है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।



