मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news bahuda yatra of lord jagannath started with devotion and joy bijpur echoed with joy

Sonbhadra News: श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बहुदा यात्रा, जयघोष से गूंजा बीजपुर.

बीजपुर में रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर समिति एवं रिहंद पूजा समिति के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ की बहुदा यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। गुंडिचा मंदिर से श्री मंदिर तक निकली यात्रा में श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के रथ को खींचा। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और 'जय जगन्नाथ' के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

sonbhadra

7:26 PM, Jul 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बहुदा यात्रा, जयघोष से गूंजा बीजपुर.
logo

बीजपुर में भगवान जगन्नाथ की बहुदा यात्रा में श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर लिया आशीर्वाद।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर के रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर समिति और रिहंद पूजा समिति द्वारा आयोजित श्री जगन्नाथ रथयात्रा का अंतिम चरण, बहुदा यात्रा, श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह यात्रा गुंडिचा मंदिर से श्री मंदिर तक निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा के रथ को खींचकर पुण्य लाभ कमाया। इस दौरान 'जय जगन्नाथ' के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। बहुदा यात्रा कल्याण केंद्र से शुरू हुई। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ भजन-कीर्तन करते और नाचते-गाते रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर पहुंचे। यात्रा के दौरान भक्त भगवान के दर्शन-पूजन में लीन रहे। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जी सी साहू ने बताया कि भगवान जगन्नाथ रथयात्रा धार्मिक परंपरा के साथ-साथ सामाजिक समरसता, सेवा, प्रेम और मानवता का संदेश देती है। परियोजना प्रमुख और इस धार्मिक कार्यक्रम में राजा की भूमिका निभाने वाले कार्यकारी निदेशक संजय असाटी ने देश और समस्त जनमानस की सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण के लिए भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना की। इस शोभायात्रा में परियोजना प्रमुख संजय असाटी, महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी, महाप्रबंधक प्रणय कुमार नायक, मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, एन एस कोरंगा, अमित सिक्दर, उपाध्यक्ष जी सी साहू, सुनील बास्के, आर एन वर्मा, महासचिव प्रमोद द्विवेदी, शशांक मालवीय, संजय कुमार, अनिल त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी अनंत मोहन, बीएमसी के अध्यक्ष राकेश राय, महामंत्री एस एन पाठक सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी और रिहंद पूजा समिति ने सभी श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों, मीडिया प्रतिनिधियों और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके सहयोग से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.