Sonbhadra News: 20 दिन से अंधेरे में बैना गांव, जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो सड़कों पर उतरे ग्रामीण.
बभनी के बैना गांव में 20 दिन से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 100 घरों और कंपोजिट विद्यालय की बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने डीएम से तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की, एसडीओ ने दो दिन में आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया।
sonbhadra
4:25 PM, Aug 25, 2026
Share:


बैना गांव में जले ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ जताया आक्रोश।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी ब्लॉक के बैना गांव में पिछले 20 दिनों से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।जानकारी के अनुसार, बैना गांव में कंपोजिट विद्यालय के पास 4 अगस्त को ट्रांसफार्मर जल गया था। इससे आसपास के करीब सौ घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इसी ट्रांसफार्मर से विद्यालय में भी बिजली आती थी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने बिजली विभाग में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन लगभग पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के समीप पहुंचकर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। उन्होंने अपनी समस्या के समाधान की मांग की। इस संबंध में एसडीओ शिवम गुप्ता ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी है और दो दिन के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में बाल गोबिंद, कन्हैया लाल, अशर्फी, दौलतिया देवी, चंपा देवी, रामचंद्र और श्रवण कुमार सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे। उन्होंने जिलाधिकारी से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।



