Sonbhadra News: गौ हत्या का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी के खिलाफ बजरंग दल ने कठोर कार्रवाई की मांग की.
बीजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रतिबंधित पशु के हत्या में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। खुद आरोपी के पिता ने ही बेटे के खिलाफ थाने में शिकायत की थी।
sonbhadra
5:21 PM, Sep 9, 2025
Share:


आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय ले जाती पुलिस।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
बीजपुर थाना क्षेत्र में एक बेहद ही गंभीर मामला सामने आया है। प्रतिबंधित पशु हत्या के मामले में 28 वर्षीय आरोपी रामजियावन बैंगा को पुलिस ने ग्राम सेवकामोड़ से गिरफ्तार किया है। ताजुब वाली बड़ी बात यह रही की आरोपी के खिलाफ उसके पिता बिहारीलाल ने ही थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।बिहारीलाल ने बताया कि उनका बेटा कुछ दिन पहले जंगल से एक बछिया पकड़कर घर लाया था। बाद में बछिया अचानक लापता हो गई। उन्हें आशंका है कि उनके बेटे ने बछिया की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
तुरंत एक्शन में आई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधित पशु वध अधिनियम की धारा 238, गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5/8 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपी के पास से एक कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी बरामद की गई है, आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। वही घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के काशी प्रांत के सह संयोजक संदीप गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम में प्रखंड उपाध्यक्ष रोहित सिंह बघेल, चंदन गुप्ता और विनोद वैश्य शामिल थे। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



