Sonbhadra News: नीलाम मकान पर कब्जा लेने पहुंचे बैंककर्मी, मकान मालिक ने कोर्ट स्टे का दावा कर किया हंगामा.
रॉबर्ट्सगंज के बढौली गांव में एक नीलाम मकान पर कब्जा लेने पहुंचे बैंक कर्मियों और मकान मालिक के बीच जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। यह विवाद अंशु चौबे उर्फ दिव्यांश चौबे के मकान को लेकर है। उनके पिता ने वर्ष 2016 में होम लोन लिया था, जिनकी 2020 में मृत्यु हो गई।
sonbhadra
8:06 PM, Feb 5, 2026
Share:


अधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी के आदेश पर कब्जा होना था और मकान मालिक बेवजह विवाद कर रहे हैं।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज के बढौली गांव में एक नीलाम मकान पर कब्जा लेने पहुंचे बैंक कर्मियों और मकान मालिक के बीच जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। यह विवाद अंशु चौबे उर्फ दिव्यांश चौबे के मकान को लेकर है। उनके पिता ने वर्ष 2016 में होम लोन लिया था, जिनकी 2020 में मृत्यु हो गई। अंशु चौबे का दावा है कि उन्होंने 2022 तक लोन चुकाया, लेकिन उसके बाद भुगतान जारी नहीं रख सके। चौबे के अनुसार, बैंक ने उनकी मर्जी के बिना लोन के गारंटर के बेटे के नाम पर मकान नीलाम कर दिया है, जबकि उनके पास कोर्ट का स्टे आदेश है। उन्होंने पहले कुछ राशि देकर नीलामी रुकवाने का प्रयास भी किया था। दूसरी ओर, बैंक कर्मियों का कहना है कि मकान मालिक ने लोन का भुगतान नहीं किया है। एक बैंक अधिकारी ने बताया कि खाता एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) हो गया है। वे कोर्ट के आदेश पर कब्जा लेने पहुंचे थे। अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें किसी स्टे आदेश की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के आदेश पर कब्जा होना था और मकान मालिक बेवजह विवाद कर रहे हैं। बैंक ने सभी संबंधित दस्तावेज कोर्ट में जमा कर दिए हैं।
