Sonbhadra News: बभनी में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, तीनों शाखाओं में ठप रहा कामकाज, बैरंग लौटे ग्राहक.
बभनी में 11 सितंबर को बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल के चलते इंडियन बैंक चपकी, एसबीआई बभनी और उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखाएं बंद रहीं। 5-डे वर्किंग लागू करने और सभी शनिवार को अवकाश घोषित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंक बंद मिलने से डॉ. इम्तियाज, अंगद लाल, राम सिंह, राम किशुन समेत दर्जनों ग्राहक बैरंग लौटे।
sonbhadra
1:41 PM, Sep 11, 2026
Share:


बभनी में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान बंद इंडियन बैंक, एसबीआई और उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखाएं, प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी क्षेत्र में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण इंडियन बैंक चपकी, भारतीय स्टेट बैंक बभनी और उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक बभनी की शाखाएं बंद रहीं। इससे ग्राहकों को बिना काम कराए लौटना पड़ा। बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के संगठनों ने 5-डे वर्किंग (सप्ताह में पांच दिन काम) लागू करने सहित कई मांगों को लेकर यह हड़ताल की है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 11 सितंबर 2026 को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियनों की मुख्य मांग है कि बैंकों में सभी शनिवार को छुट्टी घोषित की जाए और सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन काम की व्यवस्था लागू हो। बैंक यूनियनों का कहना है कि दूसरा और चौथा शनिवार पहले से ही छुट्टी होती है। बाकी शनिवार को भी छुट्टी घोषित करने की मांग लंबे समय से चल रही है। कर्मचारियों से जुड़े दूसरे लंबित मुद्दों को भी सुलझाने की मांग की गई है। हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में सामान्य बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें या डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करें। डॉ इम्तियाज, अंगद लाल, राम सिंह, राम किशुन सहित दर्जनों लोग बैरंग लौटना पड़ा। प्रदर्शन में शाखा प्रबंधक भानु, धर्मेंद्र सिंह, विवेक कुमार, राहुल मिश्रा, विनीत विशाल और सभी बैंक स्टाफ शामिल रहे।



