Sonbhadra News: गिट्टी से भरे बेकाबू टीपर ने मासूम को मारी जोरदार टक्कर, 4 साल के मासूम आयान की मौत.
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित संकट मोचन मंदिर के पास रविवार शाम एक दुःखद घटना घटित हो गईं। दादी के साथ बाज़ार करने आये 4 साल के मासूम की टीपर की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गईं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
sonbhadra
11:20 PM, Sep 7, 2025
Share:


मासूम को संघन जांच के बाद डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
दुद्धी कस्बे में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गिट्टी से भरे टीपर की चपेट में आने से 4 वर्षीय आयान गुप्ता की मौत हो गई। आयान अपनी दादी के साथ रविवार शाम दुद्धी बाजार खरीदारी करने आया था। आयान दो भाइयों में सबसे छोटा था। घटना से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है तो वही मासूम की दर्दनाक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना श्री संकटमोचन मंदिर के पास हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मासूम घायल बच्चे को तुरंत सीएचसी दुद्धी पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक सुनील ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया। वही प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मौत के जिम्मेदार टीपर को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक को भी हिरासत में ले लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्री संकटमोचन मंदिर के पास अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई है। इससे हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से अतिक्रमण हटाकर सड़क को चौड़ा करने की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि क़स्बा क्षेत्र में गिट्टी और बालू की सप्लाई अवैध रूप से बिना परमिट के हो रही है। सप्लाई ज्यादा देने के चक्कर में ट्रक और टिपर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलते हैं। प्रशासन की उदासीनता की वजह से इनके हौसले और बढ़े हुए हैं।



