ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news bhabani market decorated with the splendor of rakshabandhan demand for rakhis increased

Sonbhadra News: रक्षाबंधन की रौनक से सजे बभनी के बाजार, राखियों की बढ़ी मांग.

रक्षाबंधन पर्व को लेकर बभनी ब्लॉक के विभिन्न बाजारों में रौनक बढ़ गई है और राखी की दुकानें सज गई हैं। बभनी, चपकी, परसाटोला, चौकना और सागोबांध समेत प्रमुख बाजारों में बहनें राखियों की खरीदारी करती नजर आ रही हैं। बाजार में 10 से 500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं, जिनमें बच्चों के लिए कार्टून और फैंसी राखियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हैं।

sonbhadra

4:44 PM, Aug 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: रक्षाबंधन की रौनक से सजे बभनी के बाजार, राखियों की बढ़ी मांग.
logo

रक्षाबंधन को लेकर सजे राखी बाजार और फलों की दुकानों पर खरीदारी करते लोग।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी ब्लाक विभिन्न बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। रक्षाबंधन पर्व नजदीक आने के साथ ही बभनी क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर राखियों की दुकानें सज गई। ये दुकानें विभिन्न डिज़ाइन, रंगों और कीमतों की राखियों के साथ ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। रक्षाबंधन को लेकर बहनों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। वे अपने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए सुंदर और आकर्षक राखियों की खरीदारी कर रही हैं। बभनी ब्लाक क्षेत्र के बभनी बाजार, बभनी मोड़ बाजार, महुअरिया मोड़ बाजार, चपकी, परसाटोला, चौंकना, सागो बांध में बाजार राखी, फल और मिठाई से दुकानें सज गई हैं। राखियों 10 रुपए से शुरू होकर 500 रुपये तक बिक रही है। बाजार में पारंपरिक राखियों के अतिरिक्त बच्चों के लिए कार्टून, खिलौना और आकर्षक डिज़ाइन वाली राखियां भी उपलब्ध हैं। बहनें विशेष रूप से मोती, स्टोन, रुद्राक्ष और फैंसी डिज़ाइन वाली राखियों को पसंद कर रही हैं। राखी विक्रेताओं ने बताया कि उन्होंने रक्षाबंधन पर्व से लगभग एक महीने पहले ही तैयारियां पूरी कर ली थीं। विक्रेताओं के अनुसार, त्योहार नजदीक आने के साथ ही ग्राहकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। खरीदारी के दौरान बहनें अपने भाइयों के लिए मनपसंद राखी चुनने को लेकर उत्साहित दिख रही हैं। रक्षाबंधन पर्व के कारण नगर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है, और दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार की राखियों को सजा कर रखा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.