Sonbhadra News: बभनी में गूंजी ‘भारत माता की जय’, भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा.
बभनी में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने तिरंगा दिखाकर किया। हीरो होंडा एजेंसी से शुरू होकर बभनी बाजार होते हुए यात्रा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के पास पहुंचकर समाप्त हुई।
sonbhadra
6:03 PM, Aug 11, 2026
Share:


बभनी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा यात्रा में हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल भाजपा कार्यकर्ता और स्कूली बच्चे।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
बभनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत हीरो होण्डा एजेन्सी बभनी बाजार से सरकरी सस्ते गल्ले की दुकान तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए तथा लोगों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की गई। बभनी ब्लाक क्षेत्र मुख्य बाजार में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी बभनी मण्डल द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई।इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पू्र्व राज्य सभा सांसद राम सकल द्वारा तिरंगा दिखा कर किया। यह तिरंगा यात्रा हीरो होण्डा एजेन्सी से शुरू होकर बभनी बाजार होते सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के पास समाप्त हुआ।इस तिरंगा यात्रा आजादी के अमृत महोत्सव में हम सब 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं आइये साथ चले तिरंगे का मान बढ़ाये।एक भारत श्रेष्ठ भारत आदि नारे लगाए गए ।'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाए गए नारे लगाए।लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की गई। भाजपा मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। मण्डल कार्यकताओं द्वारा 13 अगस्त गांव में घूमकर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जायेगा।
विज्ञापन
पू्र्व राज्य सभा सांसद राम सकल ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश के प्रति प्रेम, एकता और राष्ट्रीय गौरव को जागृत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। यह यात्रा नागरिकों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाती है और समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोकर देश की अखंडता का संदेश देती है। तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद एवं वर्तमान में राष्ट्रीय विधान परिषद सदस्य राम सकल जी, जिला के पूर्व मंत्री श्री राम निवास तोमर, एससी एसटी आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय जीत सिंह खरवार। इस तिरंगा यात्रा में प्रमोद दुबे, सूर्यकांत दुबे,अमर देव पांडेय, अरुण सिंह खरवार, दीप चन्द्र केशरी, जे पी जयसवाल, लक्ष्मी गुप्ता, विकास सिंह खरवार, उमेश कुमार, शिव प्रसाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय निवासी और स्कूली बच्चे शामिल हुए।
