Sonbhadra News: खेल-खेल में बड़ा हादसा: 7 वर्षीय बच्चे ने थिनर पिया, छोटे भाई को भी पिलाया, हालत गंभीर.
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के भीसूर गांव में मंगलवार शाम खेलते समय 7 वर्षीय परम सिंह ने घर में रखा थिनर पी लिया और अपने छोटे भाई को भी पिला दिया। छोटे भाई ने तुरंत उल्टी कर दी, लेकिन परम की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल सीएचसी दुद्धी ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
sonbhadra
9:21 AM, Apr 1, 2026
Share:


चिकित्सक के अनुसार बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अमवार चौकी अंतर्गत ग्राम भीसूर में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां खेलते-खेलते 7 वर्षीय मासूम ने थिनर पी लिया और अपने छोटे भाई को भी पिला दिया। इस घटना से पूरे परिवार में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, अशोक सिंह के 7 वर्षीय पुत्र परम सिंह ने घर में दरवाजा पेंट करने के दौरान जमीन पर रखे झोले से थिनर निकालकर पी लिया। घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे की है, जब पिता घर के बाहर खड़ी बाइक अंदर ला रहे थे। इसी दौरान परम ने झोले में रखा थिनर देखा और खेल-खेल में उसे पी लिया। इतना ही नहीं, परम ने पास खड़े अपने छोटे भाई प्रियांशु को भी थिनर पिला दिया। हालांकि प्रियांशु ने थोड़ा सा पीने के बाद तुरंत उगल दिया, जिससे उसकी हालत ज्यादा नहीं बिगड़ी। लेकिन परम की तबीयत अचानक खराब होने लगी। परिजनों के पूछने पर छोटे भाई ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद घबराए परिजन तुरंत निजी साधन से परम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए। सीएचसी में डॉ. मनोहर सिंह के देखरेख में बच्चे का इलाज जारी है। डॉक्टर के अनुसार, बच्चे की हालत अभी गंभीर बनी हुई है और उसे उल्टी कराकर शरीर से जहरीले तत्व निकालने की कोशिश की जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है, हालांकि स्थिति को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। इस घटना ने एक बार फिर लापरवाही के खतरनाक परिणामों को उजागर किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि थिनर जैसे जहरीले और ज्वलनशील रसायनों को बच्चों की पहुंच से दूर रखना बेहद जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।



