Sonbhadra News: ओबरा में बाल श्रम पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 5 नाबालिग बच्चों को कराया मुक्त.
ओबरा नगर में श्रम विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाकर पांच नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया। बाल श्रम कराने वाले नियोजकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
sonbhadra
5:33 PM, Jun 30, 2026
Share:


बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया व संबंधित नियोजकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते अधिकारी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
ओबरा में बाल श्रम उन्मूलन के लिए प्रशासन ने एक बड़ा अभियान चलाया। शासन के निर्देश पर ओबरा नगर में यह कार्रवाई की गई, जिसके तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 5 नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज शर्मा के नेतृत्व में एक टीम ने पुलिस बल के साथ ओबरा नगर के विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने नगर पंचायत ओबरा के अंतर्गत गजराज नगर सहित तीन अलग-अलग स्थानों पर सघन छापेमारी की। छापेमारी के दौरान गजराज नगर में मुकेश जायसवाल नामक व्यक्ति के प्रतिष्ठान पर भी कार्रवाई की गई। यहाँ नियमों को ताक पर रखकर नाबालिग बच्चों से काम कराया जा रहा था। श्रम विभाग की टीम ने मौके पर ही सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि बाल श्रम कानून का उल्लंघन करने वाले नियोजकों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
