मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news big action by bhabhani police youth arrested with illegal liquor

Sonbhadra News: बभनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार.

30 अप्रैल को चेकिंग के दौरान बभनी पुलिस ने बोलेरो से अवैध शराब बरामद की। अभियुक्त जितेन्द्र कुमार विश्वकर्मा (20) को मौके से गिरफ्तार किया गया। वाहन से 96 अंग्रेजी शराब की बोतलें और 48 बीयर केन मिलीं। आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 में केस दर्ज किया गया। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क की जांच में जुटी है।

sonbhadra

4:07 PM, May 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: बभनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार.
logo

पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बभनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बभनी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 30 अप्रैल 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त जितेन्द्र कुमार विश्वकर्मा (उम्र करीब 20 वर्ष), निवासी ग्राम कोंगा, थाना बभनी को एक बोलेरो वाहन में अवैध शराब ले जाते हुए पकड़ा। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 96 अदद अंग्रेजी शराब की बोतलें और 48 अदद बीयर केन बरामद की गईं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना बभनी में मु.अ.सं. 90/2026 के तहत धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव, हेड कांस्टेबल राम आशीष यादव और आरक्षी सुनील कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.