Sonbhadra News: बीजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार.
रविवार को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर बीजपुर पुलिस ने चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। सभी के विरुद्ध थाना बीजपुर में अलग-अलग मामलों में वारंट जारी था। पुलिस टीम ने सभी को उनके घर से वारंट दिखाकर हिरासत में लिया और माननीय न्यायालय दुद्धी भेज दिया।
sonbhadra
6:01 PM, Sep 7, 2026
Share:


बीजपुर पुलिस द्वारा चार वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम के साथ पकड़े गए चारों अभियुक्त।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में लक्ष्मन पुत्र रामस्वरूप (55) निवासी झीलो टोला पर्वतवा, चंद्रिका पुत्र तुलसी हरिजन (60) निवासी कस्बा बीजपुर, शिवजी चौरसिया पुत्र बेचनराम (48) निवासी कस्बा बीजपुर तथा राजकुमार उर्फ संतोष पुत्र राजनाथ (35) निवासी पुनर्वास प्रथम शामिल हैं। सभी के विरुद्ध थाना बीजपुर में अलग-अलग मामलों में वारंट जारी था। पुलिस टीम ने सभी को उनके घर से वारंट दिखाकर हिरासत में लिया और माननीय न्यायालय दुद्धी भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के साथ कांस्टेबल मनीष कुमार, कांस्टेबल निखिल उपाध्याय व हे.का. चालक भानुप्रताप यादव शामिल रहे।



