मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news big action by child helpline in duddhi saved two minor girls from child marriage

Sonbhadra News: दुद्धी में चाइल्ड हेल्पलाइन की बड़ी कार्रवाई, दो नाबालिग बालिकाओं को बाल विवाह से बचाया.

दुद्धी थाना क्षेत्र में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की टीम ने सूचना मिलने पर छापेमारी कर 17 वर्षीय गीता और 16 वर्षीय सविता को बाल विवाह से बचाया। जांच के दौरान परिजन उम्र संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। टीम ने दोनों बालिकाओं को संरक्षण में लेकर कोतवाली दुद्धी में जीडी दर्ज कराई और बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। फिलहाल दोनों किशोरियों को बालगृह बालिका, रॉबर्ट्सगंज में सुरक्षित रखा गया है।

sonbhadra

7:52 PM, May 6, 2026

Share:

Sonbhadra News: दुद्धी में चाइल्ड हेल्पलाइन की बड़ी कार्रवाई, दो नाबालिग बालिकाओं को बाल विवाह से बचाया.
logo

दुद्धी में बाल विवाह पर बड़ी कार्रवाई, दो नाबालिग बालिकाएं बचाई गईं।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

दुद्धी थाना क्षेत्र में चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से दो नाबालिग बालिकाओं को बाल विवाह की कुप्रथा का शिकार होने से बचा लिया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों किशोरियों को सुरक्षित संरक्षण में लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चाइल्ड हेल्पलाइन की सराहना की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को सूचना मिली थी कि दुद्धी थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बालिकाओं का विवाह कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम में सुपरवाइजर सुधा गिरी, सत्यम चौरसिया और केसवर्कर बजरंग सिंह शामिल रहे। मौके पर पहुंचकर टीम ने परिजनों से बालिकाओं की उम्र से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन कोई वैध प्रमाण उपलब्ध नहीं कराया जा सका। जांच में दोनों बालिकाएं नाबालिग पाई गईं। इसके बाद टीम ने बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 17 वर्षीय गीता और 16 वर्षीय सविता को संरक्षण में ले लिया। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने दोनों किशोरियों को कोतवाली दुद्धी लाकर जीडी दर्ज कराई तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद दोनों को बाल कल्याण समिति, सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के आदेश पर फिलहाल दोनों बालिकाओं को बालगृह बालिका, रॉबर्ट्सगंज में सुरक्षित रखा गया है, जहां उनकी देखभाल के साथ काउंसलिंग भी कराई जा रही है। परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और समाज के सहयोग से ही बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी या बच्चों के शोषण की जानकारी मिले तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें, ताकि समय रहते बच्चों को सुरक्षित बचाया जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.