ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news big action by chopan police in diesel theft case accused arrested with recovery of 70 liters of diesel and bolero tanker

Sonbhadra News: डीजल चोरी मामले में चोपन पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 लीटर डीजल और बोलेरो टैंकर बरामदगी के साथ अभियुक्त गिरफ्तार.

पुलिस ने डीजल चोरी के एक मामले में 11 दिसंबर को बड़ी सफलता हासिल की है। चोपन थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से 70 लीटर चोरी का डीजल और अपराध में प्रयुक्त एक बोलेरो टैंकर बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से डीजल चोर गिरोह में हड़कंप ला दिया है।

sonbhadra

5:28 PM, Dec 11, 2025

Share:

Sonbhadra News: डीजल चोरी मामले में चोपन पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 लीटर डीजल और बोलेरो टैंकर बरामदगी के साथ अभियुक्त गिरफ्तार.
logo

अभियुक्त की गिरफ्तारी 11 दिसंबर 2025 को की गई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

पुलिस ने डीजल चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। चोपन थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से 70 लीटर चोरी का डीजल और अपराध में प्रयुक्त एक बोलेरो टैंकर बरामद किया है। यह गिरफ्तारी 11 दिसंबर 2025 को की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से डीजल चोर गिरोह में हड़कंप ला दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में चोपन पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। थाना चोपन में पंजीकृत मु0अ0सं0 447/25 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी के इस मामले में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जयसूर्या (उम्र लगभग 20 वर्ष), पुत्र पन्नालाल, निवासी गुरमुरा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। उसे 11 दिसंबर 2025 को दोपहर 12:05 बजे हाइडिल कॉलोनी के पास, चोपन गांव से पकड़ा गया। जयसूर्या की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया 70 लीटर डीजल और अपराध में इस्तेमाल किया गया एक बोलेरो टैंकर बरामद किया। इस मामले में एक अन्य वांछित अभियुक्त सोनू जायसवाल की तलाश जारी है, जिसका पता अज्ञात है। इस गिरफ्तारी और बरामदगी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राम फेर यादव और हेड कांस्टेबल अजय कुमार यादव, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र शामिल थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.