ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news big action by chopan police two carrying a reward of rs 20 000 each arrested in heroin smuggling case

Sonbhadra News: चोपन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन तस्करी मामले में 20-20 हजार के दो इनामिया गिरफ्तार.

चोपन पुलिस ने हेरोइन तस्करी से जुड़े मुकदमे में 20-20 हजार रुपये के दो इनामिया वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अकरम कुरैशी को मुर्दहवां मोड़ और सुनीता देवी को पटवध से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, पुलिस के अनुसार दोनों का पूर्व आपराधिक इतिहास भी है।

sonbhadra

6:18 PM, Sep 11, 2026

Share:

Sonbhadra News: चोपन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन तस्करी मामले में 20-20 हजार के दो इनामिया गिरफ्तार.
logo

चोपन थाने में पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार आरोपी और महिला अभियुक्ता।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के अभियान में चोपन पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने हेरोइन तस्करी से जुड़े एक मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अकरम कुरैशी और सुनीता देवी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि थाना चोपन में मुकदमा संख्या 319/2026 दर्ज है। इसमें धारा 8/21/27(ए)/29/60 एनडीपीएस एक्ट और धारा 111(2)(बी), 111(4) बीएनएस के तहत दोनों आरोपी वांछित थे। सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने इनकी गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपये का इनाम रखा था। पुलिस टीम ने 11 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे अकरम कुरैशी (29) को गिरफ्तार किया। वह नसीम कुरैशी का बेटा और चिल्काटाड़, थाना शक्तिनगर का रहने वाला है। उसे मुर्दहवां मोड़ से म्योरपुर जाने वाले रास्ते से पकड़ा गया। इसी मामले में वांछित सुनीता देवी (30) को सुबह करीब 5:30 बजे पटवध में सड़क किनारे से गिरफ्तार किया गया। वह सुधीर की पत्नी और डाला चढ़ाई, थाना चोपन की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार, अकरम कुरैशी पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। इनमें 2023 में शक्तिनगर थाने में धारा 8/20 और 2024 में ओबरा थाने में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले शामिल हैं। सुनीता देवी के खिलाफ भी 2018 में चोपन थाने में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का एक मुकदमा दर्ज है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर हुई। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने निगरानी की। प्रभारी निरीक्षक चोपन गोपाल जी गुप्ता ने टीम का नेतृत्व किया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कानून के मुताबिक कोर्ट में पेश किया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.