मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news big action by police on vip culture hooters were destroyed by crushing them with jcb

Sonbhadra News: वीआईपी कल्चर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, जेसीबी से कुचलकर हूटर किए गए नष्ट.

वीआईपी कल्चर पर सख्ती के तहत सोनभद्र पुलिस ने गुरुवार को बड़ा अभियान चलाते हुए अवैध हूटर और लाल-नीली बत्ती लगे वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की। लोढ़ी टोल प्लाजा के पास दोपहर करीब 2 बजे पुलिस ने चेकिंग के दौरान दर्जनों वाहनों से हूटर उतरवाए और बाद में इन्हें जेसीबी से कुचलकर नष्ट कर दिया।

sonbhadra

5:17 PM, Mar 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: वीआईपी कल्चर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, जेसीबी से कुचलकर हूटर किए गए नष्ट.
logo

सीएम योगी के निर्देश पर चल रहा अभियान, नियम तोड़ने वालों को पुलिस की कड़ी चेतावनी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

प्रदेश में वीआईपी कल्चर पर सख्ती के तहत सोनभद्र पुलिस ने गुरुवार को बड़ा अभियान चलाते हुए अवैध हूटर और लाल-नीली बत्ती लगे वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की। लोढ़ी टोल प्लाजा के पास दोपहर करीब 2 बजे पुलिस ने चेकिंग के दौरान दर्जनों वाहनों से हूटर उतरवाए और बाद में इन्हें जेसीबी से कुचलकर नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में की गई, जिनमें ध्वनि प्रदूषण और वीआईपी कल्चर पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने को कहा गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जिले भर में सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान एएसपी अनिल कुमार और सिटी सीओ रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में कई स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। लोढ़ी टोल प्लाजा, चुर्क तिराहा, बढ़ौली चौक, मेन चौक और चंडी तिराहा सहित अन्य स्थानों पर पुलिस ने दोपहिया व चारपहिया वाहनों को रोककर कागजात, हेलमेट, काली फिल्म और हूटर की जांच की। पुलिस ने इस दौरान सैकड़ों वाहनों का चालान किया और कई वाहनों से अवैध हूटर व प्रेशर हॉर्न उतरवाए। खास बात यह रही कि कुछ तथाकथित वीआईपी वाहनों पर भी कार्रवाई की गई, जिससे साफ संदेश दिया गया कि नियम सबके लिए समान हैं। एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने बताया कि अवैध रूप से हूटर और ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर आगे और सख्त कार्रवाई करते हुए वाहनों को सीज भी किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आम जनता की सुविधा, सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.