मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news big action by police part 2 crackdown on cough syrup syndicate assets worth rs 5 76 crore frozen

Sonbhadra News: पुलिस का बड़ा एक्शन (Part-2), कफ सिरप सिंडिकेट पर शिकंजा, 5.76 करोड़ की संपत्ति फ्रीज.

सोनभद्र पुलिस ने अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप के तस्कर भोला प्रसाद जायसवाल पर बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत, पुलिस ने वाराणसी में भोला प्रसाद और उसके परिजनों की ₹5.77 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई संगठित अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

sonbhadra

1:56 PM, Jan 31, 2026

Share:

Sonbhadra News: पुलिस का बड़ा एक्शन (Part-2), कफ सिरप सिंडिकेट पर शिकंजा, 5.76 करोड़ की संपत्ति फ्रीज.
logo

वाराणसी में भोला प्रसाद व सहयोगियों की 7 संपत्तियां, 4 वाहन और बैंक बैलेंस जब्त।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जनपद सोनभद्र पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप के कुख्यात तस्कर भोला प्रसाद जायसवाल की करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्तियों को कुर्क किया है। इस कार्रवाई में वाराणसी जनपद स्थित ₹5 करोड़ 77 लाख 17 हजार 990 रुपये मूल्य की संपत्तियां जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई। अभियुक्त भोला प्रसाद जायसवाल (पुत्र स्व. रामदयाल, निवासी ए-9/24-J, कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, थाना आदमपुर, जनपद वाराणसी) के विरुद्ध थाना रॉबर्ट्सगंज में मु0अ0सं0-1191/2025 पंजीकृत है। गौरतलब है कि इससे पूर्व माननीय न्यायालय के आदेश पर दिनांक 23 जनवरी 2026 को भी भोला प्रसाद जायसवाल की ₹28.50 करोड़ मूल्य की चल एवं अचल संपत्तियों को कुर्क किया जा चुका है। अब दिनांक 31 जनवरी 2026 को की गई इस नवीनतम कार्रवाई के साथ कुल जब्त की गई संपत्तियों का आंकड़ा अत्यंत प्रभावशाली हो गया है। नवीन कार्रवाई के अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-F के तहत वाराणसी जनपद में कुल 07 अचल संपत्तियां, 04 वाहन तथा विभिन्न बैंक खातों में जमा राशि को कुर्क किया गया है। कुर्क की गई अचल संपत्तियों में वाराणसी के मड़ौली, भरलाई (तहसील सदर) एवं जगदीशपुर (तहसील पिंडरा) स्थित भूखंड शामिल हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹4,55,02,762 है। इनमें से कुछ संपत्तियां शारदा जायसवाल के नाम तथा कुछ भोला प्रसाद जायसवाल एवं मनोज यादव के संयुक्त नाम पर पंजीकृत पाई गईं। इसके अतिरिक्त ₹51,16,000 मूल्य के चार वाहन भी कुर्क किए गए हैं, जिनमें अभियुक्त के नाम पंजीकृत फॉर्च्यूनर सिग्मा 4 लेजेंडर, हुंडई i20 एस्टा, एक्टिवा 125 तथा वैशाली पुरुसवानी के नाम पंजीकृत एक वेस्पा VXL शामिल है। साथ ही विभिन्न बैंक खातों में जमा ₹70,99,228 की धनराशि भी जब्त की गई है। इस कुर्की एवं अभिग्रहण की कार्रवाई में SIT निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह (थाना हाथीनाला) तथा SIT उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी (चौकी प्रभारी डाला, थाना चोपन) अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ सक्रिय रूप से शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा अवैध कफ सिरप सिंडिकेट पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज वाराणसी जिले की तहसील सदर और पिंडरा में स्थित भोला प्रसाद और उसके सहयोगियों की कुल सात संपत्तियों को निशाना बनाया गया। इन संपत्तियों में 4 करोड़ 55 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्ति, 51 लाख 16 हजार रुपये मूल्य के चार वाहन और लगभग 70 लाख रुपये का बैंक बैलेंस शामिल है। इन सभी संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 5 करोड़ 76 लाख रुपये है। इससे पहले, जनपद पुलिस ने 23 जनवरी 2026 को भी इसी तरह की कार्रवाई करते हुए अभियुक्त भोला प्रसाद और उसके अन्य सहयोगियों की लगभग 28 करोड़ 50 लाख रुपये की चल संपत्ति जब्त की थी। एसपी वर्मा ने कहा कि भविष्य में भी एनडीपीएस एक्ट और 107 बीएनएनएस एक्ट के तहत ऐसी चल-अचल संपत्तियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.