क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news big action by raipur police in the case of cheating in the name of getting a job preparation to attach the house of the accused

Sonbhadra News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी मामले में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी के घर कुर्की की तैयारी.

रायपुर थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से धन उगाही करने के आरोपी मनोज चौबे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। देवरिया, बिहार और मध्य प्रदेश के कई युवकों से पैसे लेने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कुर्की की नोटिस जारी की है। पुलिस ने आरोपी को जल्द हाजिर होने की चेतावनी दी है, अन्यथा घर की कुर्की की जाएगी।

sonbhadra

4:28 PM, May 12, 2026

Share:

Sonbhadra News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी मामले में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी के घर कुर्की की तैयारी.
logo

पुलिस द्वारा फरार आरोपी के खिलाफ कुर्की कार्रवाई से पहले गांव में मुनादी कर दी गई चेतावनी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: कन्हैया लाल यादव, रायपुर।

सोनभद्र।

रायपुर थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी मनोज चौबे के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर कुर्की की प्रक्रिया तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने देवरिया, बिहार और मध्य प्रदेश सहित कई जिलों के युवकों से नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धनराशि वसूली थी। इस मामले को लेकर लंबे समय से जांच चल रही थी। पीड़ित युवकों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

Img

हालांकि आरोपी काफी समय से फरार चल रहा है और पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहा है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश एवं न्यायालय के आदेश के अनुपालन में रायपुर थाना पुलिस ने आरोपी के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा कर दी है। पुलिस ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि यदि आरोपी जल्द न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होता है तो उसके घर की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.