ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news big action by robertsganj police 2 quintals of illegal firecrackers worth rs 5 lakh seized one accused arrested

Sonbhadra News: रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख रुपये कीमत के 2 क्विंटल अवैध पटाखा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार.

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और 5 लाख रुपये की कीमत के लगभग 2 क्विंटल अवैध पटाखा जब्त किया है।

sonbhadra

9:02 PM, Oct 14, 2025

Share:

Sonbhadra News: रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख रुपये कीमत के 2 क्विंटल अवैध पटाखा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार.
logo

विस्फोटक अधिनियम 1884 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर की गईं कानूनी कार्रवाई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और 5 लाख रुपये की कीमत के लगभग 2 क्विंटल अवैध पटाखा जब्त किया है। पुलिस ने धर्मशाला चौराहा स्थित प्रभा गेस्ट हाउस के सामने संदीप अग्रवाल की कॉस्मेटिक दुकान पर दबिश दी, जहां से 55 छोटे-बड़े पैकेटों में यह अवैध पटाखा का जखीरा मिला है। मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई आगामी दिवाली और छठ पूजा पर्वों के मद्देनजर अवैध पटाखा दुकानों और भंडारण की जांच के दौरान की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 35 वर्षीय संदीप अग्रवाल पुत्र स्व. निरंक अग्रवाल, निवासी धर्मशाला रोड, रॉबर्ट्सगंज के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना रॉबर्ट्सगंज में मु.अ.सं. 1035/2025, धारा 9ख(1)ख विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में चलाया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.