Sonbhadra News: रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 51.785 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार.
रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 51.785 किलो अवैध गांजा बरामद किया। मम्मी का ढाबा के पास अर्द्धनिर्मित भवन से गिरफ्तारी हुई। चार मोबाइल फोन और एक कार भी जब्त की गई। अम्बेडकर नगर व आजमगढ़ के निवासी हैं आरोपी। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई जारी।
sonbhadra
4:52 PM, Apr 18, 2026
Share:


पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 'मम्मी का ढाबा' के पास एक अर्द्धनिर्मित भवन पर छापा मारकर की कार्रवाई।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शनिवार तड़के 51.785 किलोग्राम अवैध गांजा, एक कार और चार मोबाइल फोन के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई। रॉबर्ट्सगंज थाना प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 'मम्मी का ढाबा' के पास एक अर्द्धनिर्मित भवन पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 51.785 किलोग्राम गांजा, चार मोबाइल फोन और एक स्विफ्ट डिजायर कार (UP 14 CE 6447) बरामद की। पुलिस ने चार अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया। इनकी पहचान अंबेडकर नगर निवासी शेर बहादुर उर्फ शेरू यादव और राज दूबे उर्फ मोहित, तथा आजमगढ़ निवासी आकृत उर्फ सचिन पाण्डेय और प्रतीक चौबे उर्फ डम्पी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गांजे की तस्करी कर उसे विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करने की फिराक में थे। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ा। इस संबंध में रॉबर्ट्सगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में एसओजी और सर्विलांस टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस ने बताया कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
