मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news big action by sonbhadra police before holi interstate smuggling exposed one arrested two absconding

Sonbhadra News: होली से पहले सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय तस्करी का खुलासा, एक गिरफ्तार, दो फरार.

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस व एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में हुई कार्रवाई में 85 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। वाहन सहित कुल बरामदगी की कीमत करीब 37 लाख रुपये बताई जा रही है।

sonbhadra

3:18 PM, Mar 3, 2026

Share:

Sonbhadra News: होली से पहले सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय तस्करी का खुलासा, एक गिरफ्तार, दो फरार.
logo

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मिली सफलता।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। चोपन पुलिस और एसओजी टीम ने 85 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 17 लाख रुपये है, जबकि वाहन सहित कुल बरामदगी 37 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में की गई। 3 मार्च 2026 की रात लगभग 1:15 बजे वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान डाला की ओर से आ रही टाटा डीसीएम (OD17AA5980) को रोकने का प्रयास किया गया। चालक ने वाहन नहीं रोका और सलखन की ओर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा कर पटवध इंडियन पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर आगे वाहन को घेरकर रोक लिया। तलाशी के दौरान, शीशे के कबाड़ के पीछे छिपाकर रखे गए चार प्लास्टिक बोरों से 85 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एक मोबाइल फोन और कुछ नगद धनराशि भी जब्त की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बंशीधर बेहेरा पुत्र रवि बेहेरा, निवासी कंडलीमुण्डा, थाना हण्डपा, जिला अंगुल (ओडिशा) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह ओडिशा से शीशे का कबाड़ लेकर फिरोजाबाद जा रहा था। ओडिशा के बौध बिहार बाजार में दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे वाराणसी तक गांजा पहुंचाने के लिए 30 हजार रुपये देने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने कबाड़ के बीच चार बोरियों में गांजा छिपा दिया था। इस संबंध में थाना चोपन में मु.अ.सं. 86/2026 धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.