ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news big action by sonbhadra police on drug trade property worth rs 38 83 lakh frozen in mayorpur

Sonbhadra News: नशे के कारोबार पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन, म्योरपुर में 38.83 लाख की संपत्ति फ्रीज.

म्योरपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में अभियुक्ता मीरा देवी उर्फ गुड़िया की 38.83 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज कराई। कार्रवाई में मकान, दो बैंक खाते, मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर शामिल हैं। सोनभद्र में अब तक पांच मामलों में 5.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त/फ्रीज की जा चुकी है।

sonbhadra

4:40 PM, Oct 7, 2026

Share:

Sonbhadra News: नशे के कारोबार पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन, म्योरपुर में 38.83 लाख की संपत्ति फ्रीज.
logo

मादक पदार्थों से जुड़े मामले में पुलिस कार्रवाई के दौरान फ्रीज की गई संपत्ति और मौके पर मौजूद पुलिस टीम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। म्योरपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में अभियुक्ता मीरा देवी उर्फ गुड़िया की करीब 38.83 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज कराई है। कार्रवाई के दायरे में मकान, दो बैंक खाते, मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई थाना म्योरपुर में दर्ज मु.अ.सं. 40/2026, धारा 8/20/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक अभियुक्ता मीरा देवी उर्फ गुड़िया पत्नी जितेन्द्र नाथ उर्फ मुन्ना, निवासी कुण्डाडीह, टोला चन्द्रभान नगर, थाना म्योरपुर, वर्तमान पता पूर्वी परासी, थाना अनपरा की संपत्तियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(2) के तहत सक्षम प्राधिकारी/न्याय निर्णायक प्राधिकारी, SAFEMA/NDPS Act, नई दिल्ली के समक्ष 01 अक्टूबर 2026 को फ्रीज कराया गया। फ्रीज की गई संपत्तियों में प्लाट संख्या 1047 पर निर्मित मकान शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत 29,14,339 रुपये बताई गई है। इसके अलावा एक बैंक खाते में 25,463.52 रुपये और दूसरे बैंक खाते में 4,78,891 रुपये की धनराशि फ्रीज की गई है। कार्रवाई के तहत टीवीएस मोटरसाइकिल संख्या UP64AR9297, जिसकी अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये है, और सोनालिका ट्रैक्टर संख्या UP64AR1634, जिसकी अनुमानित कीमत 4.25 लाख रुपये बताई गई है, को भी फ्रीज किया गया। पुलिस के अनुसार सभी संपत्तियों की कुल अनुमानित कीमत 38,83,693.52 रुपये है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्ता के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2022 का एनडीपीएस एक्ट, वर्ष 2023 का गैंगस्टर एक्ट और वर्ष 2026 के एनडीपीएस एक्ट के मामले शामिल हैं। इसके अलावा थाना रॉबर्ट्सगंज और थाना अनपरा में भी उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज होने का उल्लेख पुलिस ने किया है। सोनभद्र पुलिस के अनुसार मादक पदार्थों से जुड़े अपराधियों की संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत जनपद में अब तक पांच प्रकरणों में कुल 5 करोड़ 32 लाख 39 हजार 695.52 रुपये की संपत्ति जब्त या फ्रीज की जा चुकी है। इनमें थाना रॉबर्ट्सगंज के दो मामलों में करीब 4.51 करोड़ रुपये, थाना अनपरा के मामले में करीब 26.62 लाख रुपये, शक्तिनगर के मामले में करीब 15.72 लाख रुपये और म्योरपुर के वर्तमान मामले में करीब 38.83 लाख रुपये की संपत्ति शामिल है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ केवल गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी जा रही है, बल्कि उनसे संबंधित संपत्तियों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.