मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news big action by the administration after the death of the pregnant woman illegal global hospital sealed fir against the operator

Sonbhadra News: प्रसूता की मौत के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन, अवैध ग्लोबल हॉस्पिटल सील, संचालक पर एफआईआर.

सोनभद्र के कोन स्थित अवैध रूप से संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान सीमा देवी की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कीर्ति आजाद बिन्द एवं क्षेत्राधिकारी कोन ने संयुक्त रूप से अस्पताल पहुंचकर जांच की।

sonbhadra

4:25 PM, May 30, 2026

Share:

Sonbhadra News: प्रसूता की मौत के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन, अवैध ग्लोबल हॉस्पिटल सील, संचालक पर एफआईआर.
logo

ग्लोबल हॉस्पिटल बिना वैध पंजीकरण के संचालित किया जा रहा था, तत्काल प्रभाव से अस्पताल सील।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

कोन क्षेत्र में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल को सील कर दिया है। साथ ही अस्पताल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना के बाद जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था और निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। जानकारी के अनुसार सीमा पत्नी देवनारायण, निवासी सोना सिंगा, पोस्ट बागेसोती, थाना कोन, प्रसव पीड़ा होने पर कचनरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थीं। प्राथमिक जांच के बाद उन्हें एम्बुलेंस 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन रेफर किया गया था। आरोप है कि एम्बुलेंस के ईएमटी द्वारा निर्धारित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के बजाय उन्हें बिना पंजीकरण संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया। परिजनों के मुताबिक अस्पताल में महिला का ऑपरेशन किया गया, लेकिन ऑपरेशन के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और संबंधित चिकित्सक मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

Img

महिला की मौत की खबर फैलते ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया तथा अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कीर्ति आजाद बिंद तथा क्षेत्राधिकारी कोन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और पूरे प्रकरण की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि ग्लोबल हॉस्पिटल बिना वैध पंजीकरण के संचालित किया जा रहा था। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल को सील कर दिया। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। प्रशासन ने अस्पताल संचालक नसीम अहमद के विरुद्ध संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था और निजी अस्पतालों के संचालन पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इलाज के लिए केवल पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य संस्थानों का ही चयन करें।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.