Sonbhadra News: हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई: सास, ससुर और पत्नी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार.
रायपुर थाना क्षेत्र में हुए हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में मृतक की सास, ससुर और पत्नी शामिल हैं। ये सभी वारदात के बाद फरार होने की फिराक में थे, जिन्हें पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दरमा पहाड़ी तिराहे से गिरफ्तार किया। मृतक सुनील पासवान अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल आया था।
sonbhadra
6:04 PM, Apr 6, 2026
Share:


पकड़े गए आरोपियों में मृतक की सास, ससुर और पत्नी शामिल हैं।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: कन्हैया लाल यादव, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जनपद के रायपुर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की सास, ससुर और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी वारदात के बाद फरार होने की फिराक में थे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। वहीं, घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, 5 अप्रैल को ग्राम पसवनिया टोला में एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी दरमा पहाड़ी तिराहे पर खड़े होकर कहीं भागने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो महिलाओं सहित एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनकी पहचान दशरथ पासवान (58), फुलवंती देवी (56) और जनती देवी (32) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक सुनील पासवान (35), निवासी गढ़के गांव, थाना अधौरा, जनपद कैमूर (बिहार) अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद ससुराल पक्ष पर उसे कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटने का आरोप है। गंभीर हालत में उसे सीएचसी वैनी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जबकि परिजनों को शाम के समय सूचना मिली। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि जांच जारी है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी साला राजू की तलाश में जुटी है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
