मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news big action on playing with the lives of patients 2 seizures after raids in hospitals

Sonbhadra News: मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ पर बड़ा एक्शन, अस्पतालों में छापेमारी के बाद 2 सीज.

दुद्धी कस्बे में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो अस्पतालों को सीज कर दिया। जांच में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर अस्पताल संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने कहा कि मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

sonbhadra

6:50 PM, Jun 30, 2026

Share:

Sonbhadra News: मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ पर बड़ा एक्शन, अस्पतालों में छापेमारी के बाद 2 सीज.
logo

दुद्धी में अवैध निजी अस्पतालों पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त छापेमारी से मचा हड़कंप।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

दुद्धी कस्बे में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी निखिल यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने कई निजी अस्पतालों पर छापेमारी की, जिसमें गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर दो अस्पतालों को सीज कर दिया गया। साथ ही अस्पताल संचालकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई। कार्रवाई में नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. शाह आलम, बीपीएम संदीप सिंह तथा कस्बा इंचार्ज अमित कुमार सिंह भी शामिल रहे।

टीम ने रेलवे स्टेशन रोड सहित कस्बे के विभिन्न निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान एक अस्पताल बाहर से बंद मिला, लेकिन पीछे के रास्ते से मरीजों का आना-जाना जारी था और अंदर इलाज किया जा रहा था। वहीं दूसरे अस्पताल में बिना मानकों के बच्चा वार्ड संचालित होता मिला। इन अनियमितताओं को देखते हुए दोनों अस्पतालों को तत्काल सीज कर दिया गया। संयुक्त टीम ने पहले से सील समृद्धि अस्पताल का भी निरीक्षण किया, जहां संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कर्मचारियों से पूछताछ की गई। सेवा सदन अस्पताल में अभिलेखों की जांच की गई, जबकि शिवा अस्पताल में बिना सूचना मरीज भर्ती मिलने और ऑपरेशन थिएटर में निर्धारित मानकों का पालन न होने पर ऑपरेशन थिएटर सील कर दिया गया। इंडियन बैंक के सामने स्थित एक निजी अस्पताल में भी चौंकाने वाला मामला सामने आया। अस्पताल बाहर से बंद था, लेकिन अंदर एक आदिवासी परिवार का बच्चा भर्ती मिला। अधिकारियों ने बच्चे को सुरक्षित सरकारी अस्पताल भिजवाया।

Img

उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने कहा कि मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। बिना मानक संचालित अस्पतालों, अवैध इलाज और नियमों के उल्लंघन के मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों तक मरीज पहुंचाने में कथित रूप से संलिप्त आशा और एएनएम कर्मियों की भी पहचान की जा रही है। यदि जांच में उनकी संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.