ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news big action under gangster act car and scooter purchased from drug smuggling seized

Sonbhadra News: गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई: मादक पदार्थ तस्करी से खरीदी कार व स्कूटी कुर्क.

शक्तिनगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित संपत्ति को कुर्क कर लिया। आरोपी सुनील भारती, निवासी निमियाटाड़ बस्ती, द्वारा हेरोइन तस्करी से अर्जित धन से एक स्विफ्ट डिजायर कार (₹6.90 लाख) एवं स्कूटी (₹90 हजार) खरीदी गई थी। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर दोनों वाहनों को जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध पहले से NDPS एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

sonbhadra

5:46 PM, Apr 7, 2026

Share:

Sonbhadra News: गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई: मादक पदार्थ तस्करी से खरीदी कार व स्कूटी कुर्क.
logo

शक्तिनगर पुलिस का आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार सख्ती जारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: राजेश गुप्ता, शक्तिनगर।

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे की रिपोर्ट के आधार पर अभियुक्त सुनील भारती पुत्र शिवमंगल, निवासी निमियाटाड़ बस्ती, थाना शक्तिनगर के विरुद्ध प्रभावी कदम उठाए गए। जांच में सामने आया कि अभियुक्त द्वारा अवैध रूप से हेरोइन की तस्करी कर तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहकर भारी मात्रा में संपत्ति अर्जित की गई थी। विवेचना के दौरान यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि अभियुक्त के पास कोई वैध आय का स्रोत नहीं है, इसके बावजूद उसने अवैध कमाई से अपने एवं अपनी पत्नी के नाम पर चार पहिया वाहन स्विफ्ट डिजायर (संख्या UP64BA-9536) तथा एक स्कूटी (संख्या UP64BE-0459) खरीदी थी। इन दोनों वाहनों का कुल मूल्यांकन लगभग 7 लाख 80 हजार रुपये किया गया है। उक्त तथ्यों के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र द्वारा उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दोनों वाहनों को कुर्क/जब्त करने का आदेश जारी किया गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई को अमल में लाते हुए दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। गौरतलब है कि अभियुक्त सुनील भारती के विरुद्ध पहले से ही NDPS एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े प्रकरण शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.