ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news big change in the administrative and operational structure of cisf new system will be implemented from november 1

Sonbhadra News: सीआईएसएफ के प्रशासनिक और परिचालन ढांचे में बड़ा बदलाव, 1 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था.

सीआईएसएफ ने अपने प्रशासनिक एवं परिचालन ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए नई सेक्टर व्यवस्था 1 नवंबर 2026 से लागू कर दी है। रांची को कोयला, भिलाई को इस्पात और गुवाहाटी को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस सेक्टर बनाया गया है। नई व्यवस्था से औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, विशेषज्ञता और निगरानी तंत्र मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।

sonbhadra

6:26 PM, Nov 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: सीआईएसएफ के प्रशासनिक और परिचालन ढांचे में बड़ा बदलाव, 1 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था.
logo

नई व्यवस्था से औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, विशेषज्ञता और निगरानी तंत्र मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने देश के महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं रणनीतिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अपने प्रशासनिक एवं परिचालन ढांचे में बड़े बदलाव की घोषणा की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की सहमति से स्वीकृत पुनर्गठन की नई व्यवस्था 1 नवंबर 2026 से लागू होगी। इस पुनर्गठन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों की सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुरूप विशेषज्ञता बढ़ाना, निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाना तथा सुरक्षा कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करना है। सीआईएसएफ मुख्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अब तक बल के प्रशासनिक एवं परिचालन कार्यों की निगरानी मुख्य रूप से क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र के आधार पर की जाती थी। नई व्यवस्था के तहत विभिन्न क्षेत्रीय सेक्टरों को उनकी जिम्मेदारियों और कार्यक्षेत्र के अनुसार विशेष सेक्टरों में पुनर्गठित किया गया है। इसमें बिजली, कोयला, इस्पात, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, बंदरगाह, सरकारी भवन, संग्रहालय, स्मारक तथा जन परिवहन प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं। पुनर्गठन के तहत नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सेक्टर को सरकारी भवन, संग्रहालय, स्मारक एवं जन तीव्र परिवहन प्रणाली सेक्टर बनाया गया है। वहीं, नई दिल्ली और कोलकाता सेक्टरों को क्रमशः पावर-1 और पावर-2 सेक्टर के रूप में पुनर्गठित किया गया है। इसी क्रम में रांची सेक्टर को कोयला सेक्टर, भिलाई सेक्टर को इस्पात सेक्टर तथा गुवाहाटी सेक्टर को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस सेक्टर में परिवर्तित किया गया है। इसके अलावा मुंबई और चेन्नई सेक्टरों को क्रमशः पश्चिमी तट बंदरगाह और पूर्वी तट बंदरगाह सेक्टर बनाया गया है। सीआईएसएफ के इस पुनर्गठन से सुरक्षा प्रक्रियाओं में एकरूपता लाने, विशेष प्रशिक्षण को बढ़ावा देने, विशेषज्ञ कर्मियों का बेहतर उपयोग करने तथा संबंधित मंत्रालयों एवं प्रतिष्ठानों के साथ समन्वय मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही बदलती तकनीकी और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए साइबर सुरक्षा, ड्रोन तथा ड्रोनरोधी क्षमताओं को भी मजबूत किया जाएगा। सीआईएसएफ के अनुसार, देश की महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं रणनीतिक संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर बदलती चुनौतियों के बीच यह पुनर्गठन सुरक्षा व्यवस्था को अधिक संगठित, विशेषज्ञतापूर्ण और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.