ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news big mistake on the banner of children s sports competition name of block education officer below the photo of the minister

Sonbhadra News: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के बैनर पर बड़ी चूक, मंत्री की फोटो के नीचे खंड शिक्षा अधिकारी का नाम.

बभनी में ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के बैनर पर कई गलतियां सामने आईं। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह की तस्वीर के नीचे खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार का नाम छपा मिला। ‘सांस्कृतिक’ शब्द की गलत वर्तनी भी चर्चा में रही, जानकारी मिलने पर बैनर हटवा दिया गया।

sonbhadra

7:43 PM, Nov 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के बैनर पर बड़ी चूक, मंत्री की फोटो के नीचे खंड शिक्षा अधिकारी का नाम.
logo

बभनी में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के बैनर पर मुख्यमंत्री और मंत्री की तस्वीरों के साथ नामों में गड़बड़ी उजागर हुई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

बभनी ब्लॉक में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक-सांस्कृतिक समारोह के दौरान लगा बैनर चर्चा का विषय बन गया। बैनर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को ‘स्वागतकर्ता’ के रूप में दर्शाया गया, जबकि बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह की तस्वीर के नीचे ‘निवेदक’ के तौर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार का नाम लिखा गया। इतना ही नहीं, बैनर पर ‘सांस्कृतिक’ शब्द की जगह ‘संस्कुतिक’ लिखा मिला। शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में इस तरह की वर्तनी और नाम संबंधी गलतियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कार्यक्रम का आयोजन दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में किया गया। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी रूपेश कुमार मंडल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें बभनी ब्लॉक की पांच न्याय पंचायतों बभनी, बरवाटोला, करकच्छी, चैनपुर और कोरची के सैकड़ों बच्चों ने विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान कुमारी ममता ने मशाल दौड़ में हिस्सा लिया। पीटी प्रदर्शन में बरवाटोला न्याय पंचायत के आठ वर्षीय छात्र ने कैप्टन के रूप में शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा और अनुशासन का प्रदर्शन किया। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत व्यायाम एवं खेलकूद शिक्षकों को कैप, सीटी और ट्रैक सूट देकर सम्मानित भी किया गया। वही बैनर पर हुई चूक के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कुछ गलतियां हो जाती हैं, उन्हें नजरअंदाज कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने के बाद तत्काल बैनर हटवा दिया गया। दूसरी तरफ खंड विकास अधिकारी रूपेश कुमार मंडल ने फोन पर बातचीत में कहा कि वह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे और उनका ध्यान बैनर पर नहीं गया। उन्होंने कहा कि यह बच्चों का कार्यक्रम है और सभी को उनका उत्साहवर्धन करना चाहिए। कार्यक्रम में दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके पांडेय, मोहम्मद आरिफ, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सहित शिक्षक और अतिथि मौजूद रहे। हालांकि बच्चों की प्रतिभा और आयोजन की उपलब्धियों के बीच बैनर पर हुई लापरवाही ने शिक्षा विभाग की तैयारी और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.