ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news one and a half kilometer boat race took place for the first time ganga utsav celebrated with reverence and faith on the banks of son river

Sonbhadra News: पहली बार हुई डेढ़ किलोमीटर की नौका दौड़, सोन नदी के तट पर श्रद्धा और आस्था के साथ मना गंगा उत्सव.

चोपन के सोन नदी स्थित छठ घाट पर गंगा उत्सव-2026 श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। दीपदान, दीपोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली और नौका दौड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहे। नौका दौड़ में गंडक की टीम प्रथम, पांडु द्वितीय और बिजुल की टीम तृतीय स्थान पर रही।

sonbhadra

9:35 PM, Nov 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: पहली बार हुई डेढ़ किलोमीटर की नौका दौड़, सोन नदी के तट पर श्रद्धा और आस्था के साथ मना गंगा उत्सव.
logo

सोन नदी पर नौका दौड़ प्रतियोगिता में नाविकों ने दिखाया दमखम, गंगा उत्सव के दौरान भव्य आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत जिला गंगा समिति सोनभद्र की ओर से बुधवार, 4 नवंबर को नगर पंचायत चोपन स्थित सोन नदी के छठ घाट पर गंगा उत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धा, आस्था और सांस्कृतिक उल्लास के बीच आयोजित कार्यक्रम में दीपदान, दीपोत्सव, सोन आरती, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, रंगोली और नौका दौड़ प्रतियोगिता ने लोगों का मन मोह लिया। सैकड़ों दीपों की रोशनी से छठ घाट जगमगा उठा। इस वर्ष उत्सव का विशेष आकर्षण जनपद में पहली बार आयोजित लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी नौका दौड़ प्रतियोगिता रही। इसमें नौ नाविकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में गंडक नदी के नाविकों ने प्रथम, पांडु नदी के नाविकों ने द्वितीय और बिजुल नदी के नाविकों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं का तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया गया। जिला परियोजना अधिकारी महेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला गंगा समिति की ओर से जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसका उद्देश्य नदियों के संरक्षण, स्वच्छता और अविरलता के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि टीआरआई स्टेडियम में मैराथन दौड़, तीरंदाजी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इसके अलावा चार विद्यालयों के विद्यार्थियों ने चित्रकला, वाद-विवाद, निबंध लेखन और नारा लेखन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। चोपन छठ घाट पर बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य, लोकगीत और गायन की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। शाम को दीप प्रज्वलन के बाद भव्य सोन आरती हुई। हर-हर गंगे और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा घाट गूंज उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष जायसवाल रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली सहित शिक्षा एवं वन विभाग के अधिकारी, प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमर सिंह ने किया। महेंद्र कुमार गौतम ने जनपदवासियों से नदियों में कूड़ा-कचरा नहीं डालने और उन्हें स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि नदियों का संरक्षण केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.