क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news big operation of police 620 modified silencers pressure horns and hooters destroyed

Sonbhadra News: पुलिस का बड़ा अभियान, 620 मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर किए नष्ट.

ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए सोनभद्र पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 70 मॉडिफाइड साइलेंसर, 450 प्रेशर हॉर्न और 100 हूटर सहित कुल 620 अवैध उपकरण जब्त कर बढ़ौली चौराहे पर नष्ट कर दिए। पुलिस ने तेज आवाज में अश्लील और भड़काऊ गाने बजाने वाले वाहन चालकों को भी सख्त चेतावनी दी। अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

sonbhadra

7:28 PM, Jul 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: पुलिस का बड़ा अभियान, 620 मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर किए नष्ट.
logo

बढ़ौली चौराहे पर सोनभद्र पुलिस ने अभियान के दौरान जब्त किए गए मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर का बुलडोजर से विनष्टीकरण किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

जनपद में ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सोनभद्र पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी यातायात राज सोनकर के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के तहत कुल 620 अवैध उपकरणों को जब्त कर मंगलवार को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया। पुलिस के अनुसार 18 अप्रैल 2026 से प्रत्येक शनिवार और रविवार को यातायात पुलिस तथा जनपदीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर का अवैध रूप से प्रयोग करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर तेज आवाज में अश्लील, अभद्र और भड़काऊ गाने बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों को भी चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई और भविष्य में ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

विज्ञापन

Img

अभियान के दौरान पुलिस ने वाहनों से 70 मॉडिफाइड साइलेंसर, 450 प्रेशर हॉर्न और 100 हूटर उतरवाकर जब्त किए। मंगलवार को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के स्वर्ण जयंती चौक (बढ़ौली चौराहा) पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में इन सभी 620 उपकरणों का विनष्टीकरण किया गया। विनष्टीकरण कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार ने बताया कि शासन और प्रशासन की मंशा है कि समाज में अश्लीलता और ध्वनि प्रदूषण किसी भी रूप में न फैले। उन्होंने कहा कि ट्रक, चारपहिया और दोपहिया वाहन चालक तेज आवाज वाले साइलेंसर और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग कर अश्लील गाने बजाते हैं, जिससे समाज में गलत संदेश जाता है और आम लोगों तथा यात्रियों को परेशानी होती है। इसी उद्देश्य से जब्त किए गए उपकरणों को नष्ट किया गया है ताकि लोगों में जागरूकता आए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात राज सोनकर, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा और यातायात प्रभारी नरेंद्र कुमार मौजूद रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर तथा तेज आवाज में अश्लील या भड़काऊ गाने बजाने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक कानूनों के तहत कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.