Sonbhadra News: नववर्ष पर मिली पीड़ितों को बड़ी राहत, पुलिस ने 15 साइबर पीड़ितों को ₹21.75 लाख लौटाए.
पुलिस ने नववर्ष के अवसर पर साइबर ठगी के 15 पीड़ितों को बड़ी राहत दी है। जनपद की साइबर सेल और थानों में गठित साइबर सेल के त्वरित प्रयासों से कुल ₹21,75,675/- की धनराशि चेक के माध्यम से पीड़ितों को वापस कराई गई। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने व्यक्तिगत रूप से इन सभी पीड़ितों को चेक सौंपे।
sonbhadra
6:22 PM, Jan 1, 2026
Share:


साइबर फ्रॉड से पीड़ितों को वापस दिलाई गई धनराशि।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
पुलिस ने नववर्ष के अवसर पर साइबर ठगी के 15 पीड़ितों को बड़ी राहत दी है। जनपद की साइबर सेल और थानों में गठित साइबर सेल के त्वरित प्रयासों से कुल ₹21,75,675/- (इक्कीस लाख पचहत्तर हजार छह सौ पचहत्तर रुपये) की धनराशि चेक के माध्यम से पीड़ितों को वापस कराई गई। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने व्यक्तिगत रूप से इन सभी पीड़ितों को चेक सौंपे। इस पहल से पीड़ितों को अपनी खोई हुई धनराशि वापस मिली।
राशि वापस पाने वाले पीड़ितों का विवरण इस प्रकार है: राहुल कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद, निवासी लोको कॉलोनी चोपन, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र; सुखबिन्दर सिंह पुत्र करनेल सिंह, निवासी NCL खड़िया, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र; मो0 असलम, निवासी शिवजी नगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र; इन्दिरा कुमारी, निवासिनी करमा, थाना करमा, जनपद सोनभद्र; सौरभ नन्दा, निवासी हिंडालको कॉलोनी रेनूकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र। दुन्ना पद्मावती, निवासिनी पिपरी, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र; ज्योति विश्वकर्मा, निवासिनी रामपुर बरकोनिया, थाना रामपुर बरकोनियां, जनपद सोनभद्र।
इसके अलावा सत्यप्रकाश त्रिपाठी, निवासी NTPC कॉलोनी रिहन्द नगर, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र; अनुज कुमार मिश्रा, निवासी थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र; अनिल कुमार पुत्र बुद्धिराम यादव, निवासी सलखन बरवा टोला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र। पूजा गुप्ता पुत्री रामसाग गुप्ता, निवासिनी ग्राम कुरहुल, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र; पटेल कुमार, निवासी ओबराबाजार, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र; महादेव सिंह, निवासी ओबरा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र; राजू पुत्र रामसुन्दर, निवासी ओबरा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र; सन्तोष कुमार यादव पुत्र दुर्गा प्रसाद यादव, निवासी पुरानी सब्जी मंडी, अनपरा बाजार, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
विज्ञापन
जनपद सोनभद्र पुलिस ने वर्ष 2025 में साइबर अपराध के मामलों में कुल ₹75,00,000/- (पचहत्तर लाख रुपये) से अधिक की धनराशि पीड़ितों को वापस कराई है। यह राशि साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की प्रभावी कार्रवाई और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। इससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर ठगी गई धनराशि को सुरक्षित वापस कराया जा सकता है।
सोनभद्र एसपी ने बताया साइबर पुलिस ने दिसंबर माह में साइबर धोखाधड़ी के शिकार लोगों को कुल ₹16,61,352 की धनराशि वापस दिलाई है। पूरे दिसंबर महीने में, साइबर फ्रॉड से पीड़ितों को लगभग ₹30 लाख की राशि लौटाई गई। इसके साथ ही, पूरे जनपद में साल भर में अब तक लगभग ₹75 लाख की रकम साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से वापस कराई जा चुकी है। साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि जैसे ही कोई व्यक्ति ऑनलाइन ठगी का शिकार होता है, वह तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर या एनसीआर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराए।
समय पर शिकायत मिलने से पुलिस को धोखाधड़ी की गई राशि को तुरंत होल्ड करने में सहायता मिलती है, जिससे पैसे को आगे ट्रांसफर होने से रोका जा सकता है। इन सभी मामलों में, पीड़ित लोगों ने जागरूक नागरिक होने का परिचय दिया। उन्होंने तत्काल 1930 हेल्पलाइन और एनसीआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस समय रहते रकम को होल्ड कर पाई और उसे उनके खातों में सफलतापूर्वक रिफंड कराया जा सका।



