मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news big revelation by chopan police two thieves arrested along with 7 stolen animals

Sonbhadra News: चोपन पुलिस का बड़ा खुलासा, चोरी की 7 पशुओं के साथ दो चोर गिरफ्तार.

चोपन थाना पुलिस ने पशु चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई तीन भैंसें, तीन पड़िया और एक पड़वा बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पशुओं को जंगल में छिपाकर रखा था और बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने बरामद पशुओं को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

sonbhadra

5:41 PM, Jul 9, 2026

Share:

Sonbhadra News: चोपन पुलिस का बड़ा खुलासा, चोरी की 7 पशुओं के साथ दो चोर गिरफ्तार.
logo

चोरी के पशुओं की बरामदगी के बाद गिरफ्तार आरोपियों के साथ चोपन थाना पुलिस।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

पुलिस ने पशु चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई तीन भैंसें, तीन पड़िया और एक पड़वा बरामद किया है। यह कार्रवाई चोपन थाना पुलिस द्वारा की गई। दरअसल, वादी ने थाना चोपन में भैंसों की चोरी के संबंध में तहरीर दी थी। इसके आधार पर मु.अ.सं. 263/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, 8 जुलाई 2026 को चोपन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर, ग्राम पटेहरा, थाना घोरावल क्षेत्र में विनोद सिंह के खेत के पास पहाड़ी के नीचे नाले के किनारे जंगल से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान, पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई तीन भैंसें, तीन पड़िया और एक पड़वा बरामद किया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उन्होंने इन पशुओं को चोरी कर जंगल में छिपा रखा था और मौका मिलने पर उन्हें बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने बरामद पशुओं को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमर राज उर्फ अमृत (22 वर्ष), पुत्र राधेश्याम, निवासी ग्राम ओदार, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र और बबुन्दर विश्वकर्मा उर्फ बुल्लू (27 वर्ष), पुत्र जितेन्द्र प्रसाद, निवासी ग्राम ओदार, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस अभिरक्षा में लिए गए बाल अपचारी की उम्र लगभग 15 वर्ष बताई गई है।

गिरफ्तार/अनावरण करने वाली पुलिस टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

2. उ.नि. रामज्ञान सिंह यादव, थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

विज्ञापन

3. हे. का. राजेन्द्र प्रसाद. थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

4. का. मन्टु सिंह. थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

5. का. सत्यम त्रिपाठी थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.