Sonbhadra News: दुद्धी में चोरी का बड़ा खुलासा, अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, महिला सहित तीन गिरफ्तार.
थाना दुद्धी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कस्बा दुद्धी में दो दुकानों के शटर तोड़कर हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है। इस कार्रवाई में एक महिला समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, ₹42,500 नकद और भारी मात्रा में चोरी का जेवर बरामद किया गया है।
sonbhadra
9:38 PM, Jan 14, 2026
Share:


अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, ₹42,500 नकद और चोरी का जेवर बरामद।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
थाना दुद्धी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कस्बा दुद्धी में दो दुकानों के शटर तोड़कर हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है। इस कार्रवाई में एक महिला समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, ₹42,500 नकद और भारी मात्रा में चोरी का जेवर बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
पुलिस टीम 14 जनवरी की सुबह खजुरी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कनहर नदी के पास दाह संस्कार घाट जाने वाले मार्ग पर दो पुरुष व एक महिला संदिग्ध हालत में खड़े हैं। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उनकी पहचान राजा कुमार, शम्भू राम और निशा देवी के रूप में हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त थाना दुद्धी में दर्ज चोरी के मामलों में वांछित थे। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, ₹42,500 नकद, 19 जोड़ी पायल, 29 जोड़ी बिछिया सहित अन्य जेवर बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।



