मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news big scam in pm kisan samman nidhi 14 thousand dead people were also taking benefits

Sonbhadra News: पीएम किसान सम्मान निधि में बड़ा घोटाला, 14 हजार मृतक भी ले रहे थे लाभ.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। सत्यापन में 50,740 अपात्र लाभार्थी चिन्हित हुए हैं, जिनमें 14,020 मृतक भी शामिल हैं।डबल रजिस्ट्रेशन, आयकरदाता, नाबालिग और बिना जमीन वाले लोग भी लाभ लेते पाए गए। वही डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य बताते हुए कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन अब योजना का लाभ नहीं मिलेगा और मृत लाभार्थियों के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं।

sonbhadra

10:21 AM, Mar 22, 2026

Share:

Sonbhadra News: पीएम किसान सम्मान निधि में बड़ा घोटाला, 14 हजार मृतक भी ले रहे थे लाभ.
logo

50 हजार से अधिक अपात्र लाभार्थी चिन्हित, फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य- डीएम.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। सत्यापन अभियान में चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए हैं, जिसमें हजारों अपात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलता पाया गया है। हैरानी की बात यह है कि यहां मृतक व्यक्तियों के नाम पर भी सम्मान निधि की रकम निकाली जा रही थी। कृषि विभाग द्वारा कराए गए सत्यापन में अब तक कुल 50,740 लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं। इनमें 14,020 ऐसे लोग शामिल हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, लेकिन उनके नाम पर अब भी योजना का लाभ लिया जा रहा था। इसके अलावा 9,422 लोगों द्वारा दोहरा पंजीकरण कराया गया, जबकि 591 आयकरदाता भी नियमों के विपरीत योजना का लाभ उठा रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि 569 मामलों में पति-पत्नी दोनों अलग-अलग आवेदन कर लाभ ले रहे थे। वहीं 110 नाबालिग और 33,800 ऐसे लोग भी लाभार्थी सूची में शामिल पाए गए, जिनके नाम पर कृषि भूमि नहीं है या वे भूमि बेच चुके हैं। विभाग की ओर से अपात्र लाभार्थियों की सूची जनवरी और मार्च 2026 में शासन को भेज दी गई है। साथ ही संदिग्ध खातों पर रोक लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में ऐसे सभी लाभार्थियों की किस्तें बंद कर दी जाएंगी। इधर शासन द्वारा फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य किए जाने के बावजूद जिले के करीब 35 हजार किसानों ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है, जिससे उनकी अगली किस्त अटक सकती है। कृषि विभाग ने किसानों से जल्द से जल्द रजिस्ट्री कराने की अपील की है। उप कृषि निदेशक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि व्यापक सत्यापन अभियान में 50 हजार से अधिक अपात्र लाभार्थियों की सूची शासन को भेजी गई है और आगे की कार्रवाई शासन के निर्देशानुसार की जाएगी। वहीं जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में वास्तविक किसानों की पहचान के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराई जा रही है। जिन किसानों की रजिस्ट्री नहीं होगी, उन्हें आगे योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे आधार कार्ड और राजस्व अभिलेख के साथ जल्द रजिस्ट्री कराएं। साथ ही मृत लाभार्थियों के नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.