मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news big step towards making the district an energy hub

Sonbhadra News: जनपद को ऊर्जा हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम.

सोनभद्र के बैजनाथ क्षेत्र में प्रस्तावित ग्रीनको ग्रुप की 17 हजार 181 करोड़ रुपये लागत वाली पीएसपी परियोजना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने परियोजना स्थल का निरीक्षण कर वन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को रिपोर्ट जल्द देने के निर्देश दिए। इस परियोजना से करीब 3660 मेगावाट बिजली उत्पादन होगा और लगभग तीन हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जताई गई है।

sonbhadra

7:22 PM, May 7, 2026

Share:

Sonbhadra News: जनपद को ऊर्जा हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम.
logo

बैजनाथ में 17 हजार करोड़ की ग्रीनको पीएसपी परियोजना को मिली रफ्तार.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

जनपद को ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक और बड़ी पहल तेज हो गई है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने गुरुवार को बैजनाथ क्षेत्र में प्रस्तावित ग्रीनको ग्रुप की पंप्ड स्टोरेज पावर (पीएसपी) परियोजना स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की। करीब 17 हजार 181 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस परियोजना के माध्यम से लगभग 3660 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बैजनाथ, गुडूर, महुना, पिंडारी, रानीडीह एवं कुम्हारवार गांवों से संबंधित भूमि, वन क्षेत्र और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि वन एवं राजस्व विभाग से जुड़ी भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए संयुक्त जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और विस्तृत रिपोर्ट दो से तीन कार्य दिवसों में उपलब्ध हो जाएगी। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद परियोजना निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि यह परियोजना सोनभद्र के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई गति देगी। परियोजना के निर्माण से लगभग तीन हजार लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन निवेश को बढ़ावा देने तथा विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऐसी परियोजनाएं ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ आधारभूत संरचना, व्यापारिक गतिविधियों और सामाजिक विकास को भी नई दिशा देती हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए तथा विभागीय समन्वय बनाकर लंबित प्रक्रियाओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वि./रा. वागीश कुमार शुक्ला सहित वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इंट्रो बैजनाथ क्षेत्र में प्रस्तावित 17 हजार करोड़ रुपये की ग्रीनको पीएसपी परियोजना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस परियोजना से 3660 मेगावाट बिजली उत्पादन और हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.